फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police alert on increasing number of tourist vehicles

Mandi News: पर्यटक वाहनों की बढ़ती संख्या पर पुलिस अलर्ट

Thu, 25 Dec 2025 05:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
Police alert on increasing number of tourist vehicles
पठानकोट-मंडी हाईवे पर जगह-जगह लगाए नाके, वाहनों की जांच जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नए साल के जश्न के लिए मंडी-कांगड़ा सीमा पर गुजर रहे वाहनों को देखते हुए पुलिस का हाई अलर्ट घोषित हो गया है। यहां पर सीसीटीवी कैमरों से हर आने जाने वाले वाहन की निगरानी की जा रही है।
होटल और रेस्तरां में भी पुलिस की रेड लगातार जारी है। सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहनों की तलाशी के लिए पुलिस की टीमें तैनात हैं। कांगड़ा से मंडी, मनाली और धर्मशाला की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों की जांच के लिए मंडी-पठानकोट हाईवे पर जगह-जगह पर पुलिस की टीमों ने नाके लगा रखे हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर समय रहते निपटा जा सके। यातायात व्यवस्थित करने के लिए भी घट्टा से घटासनी और पधर उपमंडल के पाली, साहल, नारला में अतिरिक्त पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

घट्टा से घटासनी तक पुलिस की टीमों ने पेट्रोलिंग की। इस दौरान मंडी-पठानकोट हाईवे से सटे होटलों में भी पुलिस ने रेड कर व्यवस्था को जांचा। नए साल के स्वागत के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर से इन दिनों हजारों की संख्या में पर्यटक विभिन्न पर्यटन स्थलों की ओर जा रहे हैं। मंडी जिले के पर्यटन स्थल बरोट में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पधर पुलिस ने सुरक्षा के प्रबंधों को बढ़ा रखा है। सरकाघाट सड़क पर भी पुलिस की टीमों ने चौकसी बढ़ाते हुए हाईवे पर वाहनों की तलाशी और दस्तावेज जांचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
नए साल के जश्न को लेकर देशभर से पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए मंडी-कांगड़ा सीमा पर पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बरोट की ओर जाने वाले पर्यटकों की निगरानी के लिए घट्टा से घटासनी तक जोगिंद्रनगर पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। होटल और रेस्तरां में पर्यटकों के पंजीकरण व अन्य व्यवस्थाओं को जांचा जा रहा है।
-साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed