फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   plea accepted

रेहड़ी वालों को हटाने से पहले नप को लेनी होगी कोर्ट से मंजूरी

Thu, 17 Nov 2016 10:31 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 17 Nov 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
plea accepted
court shimla

मंडी। सीटू से संबंधित रेहड़ी फड़ी यूनियन मंडी की याचिका को मंजूर करने के बाद उस पर सुनवाई करते हुए प्रदेश उच्च न्यायालय ने वीरवार को मंडी नगर परिषद को आदेश दिए कि वह 2013 की अधिसूचना के मुताबिक जिस स्थान पर रेहड़ी फड़ी वालों को जगह दी गई है, वह उस स्थिति को बनाए रखे तथा इसमें कोई फेरबदल न करे। रेहड़ी फड़ी यूनियन ने नगर परिषद की ओर से बार-बार रेहड़ी फड़ी वालों को उठाने और तंग करने के खिलाफ मंगलवार को ही प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

विज्ञापन


जिसमें स्ट्रीट वैंडर्स एक्ट 2014 का हवाला देते हुए रेहड़ी फड़ी वालों को स्वरोजगार के लिए दी गई जगहों को बरकरार रखने की अपील की गई थी। यह मामला वीरवार को ही सुनवाई के लग गया। हाईकोर्ट ने आदेश दिए कि पहले वाली व्यवस्था को बनाए रखा जाए तथा जहां पर जो रेहड़ी फड़ी वाले अपना स्वरोजगार कर रहे हैं उन्हें वहीं पर रहने दिया जाए। यह भी आदेश दिया कि यदि नगर परिषद को उस जगह पर कोई निर्माण करना है या फिर किसी और कार्य के लिए प्रयोग करना है तो वहां से रेहड़ी फड़ी को हटाने से पहले न्यायालय से मंजूरी ली जाए। यह भी कहा कि जहां निर्माण के नाम पर रेहड़ी फड़ी वालों को हटाया गया है क्या वहां पर कोई काम हुआ भी है कि नहीं।
विज्ञापन


अपनी याचिका में यूनियन ने भारतीय स्टेट बैंक के पास तथा डाकघर मार्ग पर काम करने वालों को हटाने की बात भी रखी थी। न्यायालय ने दस दिन के अंदर नगर परिषद मंडी को अपनी स्थिति रखने के लिए भी कहा। इस निर्णय से अब मंडी शहर के सुकोहडी खड्ड पुल जहां पर नगर परिषद ने दो बार दल बल के साथ 17 रेहड़ी फड़ी वालों को यह बता कर उठाना चाहा था कि यहां पर यातायात राउंड अबाउट का निर्माण होना है, ऐसे में उन्हें यहां से उठना होगा। उसके बाद यूनियन ने स्ट्रीट वैंडर्स एक्ट 2014 में दिए गए स्वरोजगार के अधिकार को मुद्दा बनाकर न्याय की गुहार लगाई थी। नगर परिषद मंडी की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed