{"_id":"6a8c8956c3b824827503cfa6","slug":"parcel-delivered-by-drone-from-15-km-away-in-12-minutes-mandi-news-c-90-1-mnd1023-210350-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ड्रोन से 15 किमी दूर से 12 मिनट में पहुंचे पार्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ड्रोन से 15 किमी दूर से 12 मिनट में पहुंचे पार्सल
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर उप डाकघर में बल्ह जोली डाक शाखा के लिए रवाना होने से पहले मौजूद ड्रोन। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। भारतीय डाक विभाग ने ड्रोन के माध्यम से जोगिंद्रनगर के उप डाकघर में दुर्गम और दूरदराज के इलाकों में पार्सल, स्पीड पोस्ट और सभी प्रकार की डाक पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी है। शहर से 15 किलोमीटर दूर बल्ह जोली शाखा से ड्रोन के माध्यम से महज 12 मिनट में उप डाकघर में पार्सल पहुंचने से डाकघर के कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
बीते सप्ताह डाकघर से शुरु हुई ड्रोन सेवाओं के माध्यम से सौ से अधिक स्पीड पोस्ट, डाक व पार्सल उप डाकघर में पहुंचाए जा चुके हैं। उप डाकघर के अधीन बीस किलोमीटर दूर ब्यूंह डाक शाखा के लिए रूट निर्धारित किया गया है। करीब दस किलो का भार की क्षमता वाले ड्रोन के ट्रायल जोगिंद्रनगर डाकघर से दस दिन पहले शुरू हो गए हैं। सोमवार को उप डाकघर से बल्ह जोली के लिए फिर पूर्वाह्न 11 बजे के बाद सफल उड़ान भरकर डाक और पार्सल उप डाकघर जोगिंद्रनगर में पहुंचाए गए।
सोमवार को उप डाकघर की प्रभारी कंचन ने बताया कि दस किलोग्राम भार वाले ड्रोन के माध्यम से बल्ह जोली और ब्यूंह डाक शाखा से उप डाकघर जोगिंद्रनगर में स्पीड पोस्ट, डाक और पार्सल भी ड्रोन के माध्यम से पहुंचना शुरू हो गए हैं। 15 किलोमीटर दूर बल्ह जोली डाक शाखा से 12 मिनट में डाक सामग्री पहुंच रही है।
विज्ञापन
डाक अधीक्षक संजय कुमार ने कहा कि जिले में ड्रोन के माध्यम से डाक और पार्सल पहुंचाने की कवायद कुछ उपडाकघरों में शुरू कर दी गई है। इनमें जोगिंद्रनगर उप डाकघर को भी शामिल किया गया है। उपभोक्ताओं को समय पर डाक और पार्सल मिल पाए, इसलिए आसमान के रास्ते ड्रोन की सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है।