फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Haradgalu Nalwar Fair to be held in Padhar starting September 6.

Mandi News: पधर में छह सितंबर से सजेगा हरड़गलू नलवाड़ मेला

Mon, 24 Aug 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Haradgalu Nalwar Fair to be held in Padhar starting September 6.
पधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र का प्रसिद्ध नलवाड़ मेला हरड़गलू छह सितंबर से धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। मेले के सफल संचालन और तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को ग्राम पंचायत कुन्नू के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मेला कमेटी अध्यक्ष एवं पंचायत प्रधान शिल्पा ने की। यह पारंपरिक मेला 6 से 10 सितंबर तक चलेगा। 11 सितंबर को कुश्ती प्रतियोगिता (महादंगल) का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मेला कमेटी ने आयोजन के लिए विभिन्न उप-समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। मेले की गतिविधियां हरड़गलू स्टेडियम में होंगी, जिसकी पंचायत ने मरम्मत करवाकर पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है। मेले में व्यापारियों के लिए प्लॉट का आवंटन 30 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोजन के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताएं और महिला मंडलों के कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक महिला मंडल 3 सितंबर शाम 5 बजे तक पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा 7 से 9 सितंबर तक तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा। नौ सितंबर को स्टार नाइट होगी। सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed