{"_id":"6a8c8ec74930886970041006","slug":"120-posts-of-security-guards-and-supervisors-notified-mandi-news-c-90-1-ssml1045-210281-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पद अधिसूचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पद अधिसूचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर ने सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 120 पद अधिसूचित किए हैं। इनकी नियुक्ति हिमाचल और हिमाचल के बाहर होनी है। इस साक्षात्कार में दसवीं पास/फेल कोई भी आवेदक शामिल हो सकता है।
साक्षात्कार के लिए न्यूनतम आयु 19 से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेमी और भार 55 से 95 किलोग्राम होना आवश्यक है। आठ घंटे की ड्यूटी के लिए वेतनमान 17,000 रुपये से 19,000 रुपये और 12 घंटे की ड्यूटी के लिए वेतनमान 20,000 रुपये से 24,000 रुपये तक दिया जाएगा। वेतन के अलावा ईपीएफ, ईएसआई, बीमा और पेंशन सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि चयनित आवेदकों को कंपनी की ओर से एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उसके पश्चात उन्हें कम्पनीज, प्रोजेक्ट फोरलेन, मॉल, शोरूम और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में तैनाती दी जाएगी। इसके लिए आवेदक का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए। उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड व रोजगार पंजीकरण पत्र सहित निर्धारित तिथि एवं स्थान पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह साक्षात्कार रोजगार उप कार्यालय सरकाघाट में 29 अगस्त, जिला रोजगार कार्यालय मंडी (खलियार) में 31 अगस्त, रोजगार उप कार्यालय पधर में 1 सितंबर, रोजगार उप कार्यालय थुनाग में 2 सितंबर, रोजगार उप कार्यालय सुंदरनगर में 3 सितंबर तथा रोजगार उप कार्यालय करसोग में पांच सितंबर को सुबह 10:30 बजे होंगे। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।