{"_id":"688cadc083195c836401dd01","slug":"players-will-show-their-strength-in-major-and-minor-games-mandi-news-c-90-1-mnd1001-164496-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मेजर और माइनर गेम्स में दम दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मेजर और माइनर गेम्स में दम दिखाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
मंडी। अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मेजर और माइनर खेलों का आयोजन किया जाएगा। माइनर गेम्स में वाॅलीबाल, कबड्डी, खो-खो, शतरंज, योग, बैडमिंटन, जूडो और कुश्ती शामिल रहेगी। बालक वर्ग की मेजर गेम्स में फुटबाल, हाॅकी, बास्केटबाल, हैंडबाल और बाक्सिंग शामिल है। बालिका वर्ग की मेजर गेम्स में हाकी, बास्केटबाल, हैंडबाल, बाक्सिंग, टेबल टेनिस शामिल है। एथलेटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 3 किलोमीटर की क्राॅस कंट्री, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और रिले रेस शामिल होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समूह गान, शास्त्रीय संगीत, कंठ संगीत, एकांकी, लोकनृत्य और भाषण प्रतियोगिता होगी।
...
सभी शारीरिक शिक्षकों का खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य है। प्रत्येक शारीरिक शिक्षक को प्रतिदिन कम से कम चार मैच में आफिशियल के रूप में कार्य करना होगा। महिला शारीरिक शिक्षक का खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेना आवश्यक है।
-राजेश राव, एडीपीओ मंडी
विज्ञापन
...
सभी शारीरिक शिक्षकों का खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य है। प्रत्येक शारीरिक शिक्षक को प्रतिदिन कम से कम चार मैच में आफिशियल के रूप में कार्य करना होगा। महिला शारीरिक शिक्षक का खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेना आवश्यक है।
विज्ञापन
-राजेश राव, एडीपीओ मंडी