फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Players of Mandi College handed over the trophy to the Principal.

Mandi News: मंडी कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्राचार्य को सौंपी ट्राॅफी

Tue, 04 Nov 2025 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Players of Mandi College handed over the trophy to the Principal.
वालीबॉल प्रतियोगिता में विजेता रहे मंडी कॉलेज के खिलाड़ी प्राचार्य को ट्राफी सौंपते हुए। संवाद
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) की पहली इंटर कॉलेज पुरुष व महिला वाॅलीबाल चैंपियनशिप में मंडी कॉलेज महिला एवं पुरुष की वॉलीबाल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

इस पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद प्राचार्य को खिलाड़ियों एवं शिक्षकों ने विजेता ट्राॅफी सौंपी। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील सेन ने बताया कि यह प्रतियोगिता जवाहर लाल नेहरू गवर्नमेंट कॉलेज हरिपुर (मनाली) में 30 अक्तूबर से पहली नवंबर तक हुई।
विज्ञापन

इसमें मंडी कॉलेज की पुरुष टीम ने सेमीफाइनल में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर को 3-1 हराकर फाइनल में जगह बनाई। महिला वाॅलीबाल टीम ने सेमीफाइनल में नारला कॉलेज को 3-0 से हरा कर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग की टीमों ने दूसरा स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप के साथ जेएलएन गवर्नमेंट कॉलेज हरिपुर (मनाली) में क्रॉस कंट्री का भी आयोजन किया। इसमें वल्लभ गवर्नमेंट कॉलेज मंडी पुरुष वर्ग में ओवरऑल चैंपियन और महिला वर्ग क्रॉस कंट्री में रनरअप रहा। इस अवसर मैनेजर डॉ. मनोज, डॉ. अनीता, वाॅलीबाल कोच लव गोयल, टीम मैनेजर डॉ. सुमन भारद्वाज उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed