फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   player awarded

पंचायती राज मंत्री अनिल ने नवाजे विजेता खिलाड़ी

Fri, 19 Aug 2016 07:03 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 19 Aug 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
player awarded
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कैहनवाल में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को सम्मानित करते ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कैहनवाल में आयोजित अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। समारोह की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


चार दिनों तक चली प्रतियोगिता में सदर खंड की 256 छात्राओं ने विभिन्नखेल स्पर्धाओं में भाग लिया। ऑल राउंड बेस्ट टीम की ट्राफी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागी कटौला ने अपने नाम की। वॉलीबाल में बागी ने कटौला, कबड्डी में गहरा ने कमांद, बैडमिंटन गर्ल्स स्कूल मंडी ने मझवाड़, खो-खो में बागी ने कटौला को हराया। वोकल म्यूजिक संगम में मंडी गर्ल्स स्कूल प्रथम, नसलोह द्वितीय और कटिंडी तीसरे, वोकल म्यूजिक क्लासिक में गर्ल्स स्कूल मंडी प्रथम, बाड़ीगुमाणु द्वितीय, ग्रुप सांग में गर्ल्स स्कूल मंडी विजेता, मझवाड़ स्कूल उपविजेता, वन एक्ट प्ले में मझवाड़ विजेता व गर्ल्स स्कूल मंडी उपविजेता रहे।
विज्ञापन


ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कैहनवाल के भवन निर्माण के लिए 26 लाख रुपये, सुरक्षा दीवार के लिए 2 लाख, कैहनवाल स्कूल में स्टेज के साथ ग्रीन रूम बनाने के लिए एक लाख देने की घोषणा की। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले विद्यार्थियों को पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार देने की घोषणा की। मंत्री ने एनएसएस यूनिट कैहनवाल की वाटिका में पौधरोपण भी किया। प्रधानाचार्य बलबीर भारद्वाज ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर एसएमसी के संरक्षक नारायण सिंह गुलेरिया, जिला परिषद सदस्या सावित्री देवी, सदर कांग्रेस के अध्यक्ष धर्म पाल ठाकुर, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान बलबीर गुलेरिया, नेत्र सिंह गुलेरिया सहित गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed