फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   people went 28 km to hospital putting oldmen in their shoulders in snowfall

हिमपात में 28 किमी का सफर तय कर पालकी में अस्पताल पहुंचाया बुजुर्ग

Mon, 16 Jan 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बालीचौकी (मंडी)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बालीचौकी (मंडी)। Updated Mon, 16 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
people went 28 km to hospital putting oldmen in their shoulders in snowfall
बर्फबारी से सड़क बंद होने से गाड़ागुशैणी मेें मरीज को पालकी में उठाकर अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
जिला के ऊपरी क्षेत्रों में ताजा हिमपात ने ग्रामीणों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। छह जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद से ही इन क्षेत्रों में हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। वहीं, रविवार रात को हुए ताजा बर्फबारी से ऊपरी क्षेत्रों में अधिकतर संपर्क सड़कें बाधित हो गई हैं। जिला के सराज क्षेत्र में यातायात और बिजली की व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ गई है। सराज क्षेत्र के गाड़ागुसैणी में भारी बर्फबारी के कारण कोई न कोई व्यक्ति बीमार पड़ रहा है। इसी गांव के एक बुजुर्ग निके राम (62) को पेट दर्द के चलते कुर्सी पर उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंजार पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने 28 किमी तक कंधे पर उठाकर निके राम को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


सराज विधानसभा क्षेत्र के गाड़ागुसैणी में 30 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। इसके अलावा चुंजबाला धार, स्पैहणी धार, शैटा धार सहित कई ऊंची चोटियों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं, सराज क्षेत्र के थाची सुधरानी, शिल्लीबागी, थाना सहित कई क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र की दुर्गम पंचायत बागाचनोगी, भाटकीधार, कहलणी, थाना, शिल्लीबागी में ताजा हिमपात से यातायात ठप हो गया है। लंबाथाच कल्हणी, थाची डिडर, सुधरानी, थाटा, बाहु गाड़ागुसैणी सड़कें ठप पड़ गई हैं। इन क्षेत्रों में दो दिन पहले ही बिजली बहाल हुई थी। लेकिन, ताजा बर्फबारी के कारण बिजली की सप्लाई भी ठप पड़ गई है।
विज्ञापन


गाड़ागुसैणी क्षेत्र के गांवों में बिजली गुल होने के साथ-साथ पानी की पाइपें भी जम गई हैं। क्षेत्र के लोग बर्फ पिघला कर पी रहे हैं। ग्रांम पंचायत थाचाधार के प्रधान ललित कुमार, खौली के प्रधान सुनीता देवी, घाट पंचायत के प्रधान पूर्ण चंद ने कहा कि बर्फबारी के चलते क्षेत्र का बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि गाड़ागुसैणी क्षेत्र में बिजली, पानी और यातायात व्यवस्था को जल्द सुधारा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed