फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People should be cautious in adverse weather conditions

Mandi News: विपरीत मौसम की परिस्थिति में सतर्क रहें लोग

Mon, 04 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
People should be cautious in adverse weather conditions
मंडी। जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी जिलावासियों से सतर्क रहने की अपील की है। भारी बारिश, गर्जना और तेज हवाओं के अलर्ट के बीच नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने का परामर्श जारी किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से पांच मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद भी येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में इस वर्ष अप्रैल में सामान्य से लगभग 70 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। मई में भी सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में सभी नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जो लोग अस्थायी रूप से नदी-नालों के समीप आवास कर रहे हैं, वे विपरीत मौसम संबंधी अलर्ट के दौरान नदी-नालों से दूर सुरक्षित स्थानों पर अपनी रिहायश करें। यदि ठहरने की व्यवस्था में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो संबंधित पटवारी या पंचायत सचिव से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह कि किया अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और बहुत जरूरी होने पर यात्रा से पहले मौसम विभाग की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यदि किसी मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है या मार्ग बाधित है तो वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed