फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pensioners to protest on October 17

Mandi News: पेंशनर 17 अक्तूबर को करेंगे विरोध प्रदर्शन

Thu, 25 Sep 2025 04:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:27 PM IST
सार

सरकाघाट में हिमाचल पेंशनर फेडरेशन की बैठक आयोजित हुई। पेंशनर्स ने 17 अक्तूबर को जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है। उनकी मुख्य मांग हिम केयर कार्ड को सभी अस्पतालों में मान्यता दिलाना है।

विज्ञापन
Pensioners to protest on October 17

विस्तार

सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन खंड सरकाघाट की बैठक खंड प्रधान रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में सरकाघाट में हुई। प्रदेशाध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा ने बताया कि राज्यस्तरीय संघर्ष समिति का गठन 7 अगस्त को कर दिया है।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 अक्तूबर को प्रदेश स्तरीय संघर्ष समिति के सहयोग से सभी पेंशनर अपनी मांगों को लेकर जिला स्तर पर संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन को प्रभावी बनाने के लिए अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में जिला स्तरीय संयुक्त संघर्ष समिति का गठन कर बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रस्ताव पारित किया गया कि जब तक सरकार पेंशनर फेडरेशन के बिलों का भुगतान शुरू करना नहीं कर देती तब तक सरकार सभी पेंशनर्स के हिम केयर कार्ड को सभी अस्पतालों में मान्यता प्रदान करे। बैठक को ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ सुनील गुलेरिया ने भी संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed