{"_id":"66ed6cd0820c9dc4b60185f9","slug":"pensioners-bluntly-if-policy-is-not-made-soon-on-six-point-demands-they-will-launch-violent-agitation-mandi-news-c-90-1-mrt1064-136124-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनराें की दो टूक : छह सूत्रीय मांगों पर शीघ्र नीति नहीं बनी तो करेंगे उग्र आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनराें की दो टूक : छह सूत्रीय मांगों पर शीघ्र नीति नहीं बनी तो करेंगे उग्र आंदोलन
Sat, 21 Sep 2024 07:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला मंडी ने शुक्रवार को प्रदेश स्तर पर लिए गए निर्णयानुसार 6 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर जिला मुख्यालय के सेरी मंच पर धरना-प्रदर्शन किया। इस धरने की अध्यक्षता संगठन के जिला प्रधान हरीश शर्मा ने की, जिसमें जिला के सभी 14 खंडों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। धरने में 80 से 90 साल से ऊपर के लगभग 300 से अधिक पेंशनर पहुंचे।
प्रदर्शन के बाद पेंशनरों ने शहर में रोष रैली निकाली और उपायुक्त के कार्यालय तक पहुंचकर नारेबाजी की। इसके माध्यम से उन्होंने उपायुक्त को प्रदेश सरकार के लिए 6 सूत्रीय मांग पत्र भेजा। पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्य नीति नहीं बनाई गई, तो वे प्रदेश स्तर पर उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
पेंशनर्स ने सरकार के समक्ष कई मांगें रखीं। इनमें जेसीसी का गठन, लंबित वित्तीय मांगों पर विचार, पेंशन का 1 तारीख को भुगतान, रुकी हुई महंगाई भत्ते की किस्तों का शीघ्र जारी करना, मेडिकल बिलों के लिए बजट का प्रावधान, और रुका हुआ एरिया भुगतान एकमुश्त करने की मांग शामिल हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर सदर प्रधान रेवती राम शर्मा, बल्ह खंड के प्रधान बालक राम शर्मा, करसोग के प्रधान हेतराम ठाकुर, सुंदरनगर के प्रधान बृजलाल ठाकुर, मुख्य सलाहकार डॉ. केसी मल्होत्रा, हिमाचल प्रदेश फेडरेशन के जिला प्रधान प्रभु राम वर्मा, 90 वर्षीय पूर्व एनजीओ के प्रदेश अध्यक्ष अदन सिंह ठाकुर और जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप गुलेरिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।