फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Peace meal workers returned to work in Mandi, 11 buses fixed

मंडी में काम पर लौट आए पीसमील वर्कर, 11 बसें कर दी ठीक

Sun, 19 Dec 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Peace meal workers returned to work in Mandi, 11 buses fixed
सरकाघाट में एचआरटीसी कार्याशाला में बसों की मरम्मत करते पीस मील वर्कर। - फोटो : Mandi
मंडी। जिला मंडी के एचआरटीसी डिपुओं की कार्यशालाओं में तैनात पीसमील वर्करों ने रविवार को काम पर लौटते ही खराब 11 बसों को ठीक किया जबकि कई बसों की सर्विस भी की। हड़ताल के दौरान खराब बसें कार्यशालाओं में खड़ी थी, अब उनका मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

पीसमील वर्करों ने दावा किया कि एक सप्ताह के भीतर सभी बसों को ठीक कर दिया जाएगा। इससे प्रभावित रूटों पर भी यातायात सुचारु हो जाएगा। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में मंडी डिविजन में 5 से 6 वर्ष पूरे करने वाले पीसमील वर्करों को पॉलिसी के हिसाब से अनुबंध पर लेने का फैसला ले लिया है।
विज्ञापन

इसके चलते रविवार 11 बजे पीसमील वर्करों ने 20 दिन बाद हड़ताल खत्म कर काम करना शुरू कर दिया है। इस दौरान सरकाघाट डिपो की तीन बसें, मंडी डिपो की पांच बसें, सुंदरनगर में तीन बसों की मरम्मत की गई है। अनुबंध पर लेने के आश्वासन के बाद कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ काम कर रहे हैं। रविवार को मंडी डिपो में 30, सरकाघाट डिपो में 25 और सुंदरनगर में 28 पीसमील वर्करों ने कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी डिविजन के डीएम संतोष कुमार ने बताया कि मंडी डिविजन में 179 पीस मील वर्करों की हड़ताल के कारण 42 बसें कार्यशाला में खड़ी हो गई थीं। अब कर्मचारियों के काम पर लौटने से बसों को ठीक किया जा रहा है। कहा कि एक सप्ताह में सब सामान्य हो जाएगा।

पीसमील वर्कर संगठन के मंडी मंडलीय प्रधान रजत रावत, प्रेस सचिव अमर वालिया, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र, महासचिव लाभ सिंह, मंडी यूनियन के प्रधान राज कृष्ण, उपप्रधान कुशाल कुमार, अमित ठाकुर, महासचिव सीता राम आदि ने बोर्ड के निर्देश के बाद हड़ताल खत्म कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed