फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Passengers said, they could not understand... what happened

Mandi News: यात्री बोले, समझ ही नहीं पाए.... क्या हुआ

Fri, 25 Jul 2025 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Passengers said, they could not understand... what happened
सरकाघाट के तरांगला में धंसा डंगा व दुर्घटनाग्रस्त बस। स्त्रोत- जागरूक पाठक
सरकाघाट (मंडी)। मसेरन के समीप तरांगला गलू में एचआरटीसी बस के हादसाग्रस्त होने पर सवार यात्री भी समझ नहीं पाए कि आखिर क्या हो गया। जब कुछ पता चला तो बस नीचे गिरी हुई थी और बस में चीख पुकार मची थी।
विज्ञापन

बस में सवार गोपाल राम ने कहा कि मोड़ के पास एक बाइक सवार आया। बस इसी को बचाने के चलते तरांगला गलू में खेतों में गिर गई। बस में सवार यात्री डबरोग निवासी माया देवी ने बताया कि वह बस में आगे बैठी थीं। सड़क तंग होने के कारण बस नीचे चली गई। देखते ही देखते हालात ऐसे हो गए कि कुछ बताया नहीं जा सकता है। बस सवार एक अन्य यात्री पूजा का कहना है कि अचानक क्या हुआ, कुछ पता नहीं चला। बस एकदम से नीचे लुढ़क गई और हम लोग नीचे गिर गए।
विज्ञापन

...
जोर से आवाज आई, मौके पर पहुंचे तो देखा दर्दनाक मंजर
मसेरन के अक्षय ठाकुर ने कहा कि घर से लगभग 100 मीटर दूर जोर से आवाज आने के कारण मौके पर पहुंचे तो दंग रह गए कि बस गिरी हुई है। लोगों के इकट्ठा होने पर बस में से घायलों को हाथ पैर से पकड़कर सड़क तक पहुंचाया। यह मंजर दिल दहला देने वाला था। मसेरन गलू के ही रवि ठाकुर ने कहा कि घर बस हादसे की जगह के पास ही है। चीख पुकार सुनकर वह और कुछ अन्य मौके पर गए। मौके पर हालात खराब थे। लोगों ने एक साथ मिलकर घायलों को सड़क तक पहुंचा दिया, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची थी। ऐसे में निजी गाड़ियों से ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरांगला गलू के शशिपाल ने बताया कि अचानक घर से धुआं धुआं होता नजर आया। घर से दौड़ कर दुर्घटना स्थल पर पहुंचे तो चीख पुकार सुनाई भी। सभी ने मिलकर घायलों को बस से निकाला और सड़क तक पहुंचाया।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed