{"_id":"67aa44baca5a144d950b6b1d","slug":"panchayats-will-guard-to-catch-chitta-smugglers-mandi-news-c-90-1-mrt1064-147503-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चिट्टा तस्करों को पकड़ने के लिए पहरा देंगी पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चिट्टा तस्करों को पकड़ने के लिए पहरा देंगी पंचायतें
विज्ञापन
बल्ह उपमंडल की रिगड़ पंचायत में नशे की रोकथान को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण। संवाद
- फोटो : samvad
मंडी/ नेरचौक (मंडी)। जिले में चिट्टा से हुई युवकों की मौत के बाद बल्ह और सुंदरनगर विस क्षेत्र की कई पंचायतें नशे के विरुद्ध आगे आई हैं। प्रधानों ने बैठक कर पंचायत में संदिग्ध जगहों पर खुद निगरानी करने का फैसला लिया है। सोमवार को बल्ह उपमंडल की पंचायत रिगड़, कैहड़ और कुम्मी में चिट्टा को लेकर प्रधानों ने मंथन किया।
कई जगह जागरूकता रैली निकाली। पंचायत रिगड़ में नशा निवारण कमेटी गठित की गई। संतोषी देवी को प्रधान, लुदरमणि को उप प्रधान, हरीश कुमार को सचिव, केदारनाथ शर्मा को वरिष्ठ सलाहकार बनाया गया। हर परिवार से एक व्यक्ति को कमेटी का सदस्य बनाया गया। फैसला लिया कि पंचायत में जितने भी संदिग्ध स्थान हैं, वहां पर कमेटी रोज गश्त करेगी।
कैहड़ पंचायत में जागरूकता रैली निकाली। इसमें उत्थान महिला मंडल राजगढ़, कल्पना ग्राम संगठन कैहड, हरे रामा हरे कृष्णा महिला मंडल खियुरी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत प्राइमरी स्कूल राजगढ़ के बच्चों ने हिस्सा लिया। कुम्मी पंचायत में भी नशे की रोकथाम को लेकर प्रस्ताव पारित किया। इसमें लोगों के साथ पुलिस से भी सहयोग का आग्रह किया।
विज्ञापन
...
नेरचौक से खरीदकर लाए थे चिट्टा, 10 हजार में थी बेचने की तैयारी
पंचायत कुम्मी में डीपीएफ डोएडा के जंगल में पकड़े युवकों ने खुलासा किया था कि वह चिट्टा नेरचौक से पांच हजार रुपये में लेकर आए थे। इसे आगे दस हजार रुपये में बेचना था। छातडूं पंचायत के पूर्व प्रधान बलराज चौधरी ने बताया कि गश्त के बाद भी युवक रंगे हाथ नहीं पकड़े जा रहे हैं। कई जगह मारपीट तक बात पहुंच रही है। पंचायत में 60 लड़कों की एक टीम बनाई है जो पंचायत में संदिग्ध जगहों पर नजर रख रही है।
....
किसी को सूचना मिलती है तो पुलिस को बताएं। कानून सबके लिए बराबर है। पुलिस विभाग ने भी नशा मुक्ति के लिए कमेटियां गठित की हैं। ग्रामीण उन्हें भी ज्वाइन कर सकते हैं।
-दिनेश कुमार, डीएसपी मंडी
...
पंचायत में नशे की रोकथाम को लेकर प्रस्ताव पारित किया है। इसमें पुलिस और जनता का सहयोग मांगा है। सभी से आग्रह है कि वह बच्चों पर नजर रखें। चिट्टा में संलिप्त कोई पकड़ा जाता है तो उसे पुलिस काे सौंपा जाएगा।
दिनेश कुमार, प्रधान कुम्मी पंचायत
...
पंचायत में नशे की रोकथाम को लेकर कमेटी गठित की है। सभी का दायित्व है कि नशे की दलदल में चाहे वह हमारा बच्चा है या किसी और का फंसा है। कमेटी का मकसद नशे से ग्रसित व्यक्तियों को सही मार्गदर्शन देने और नशे से संबंधित अन्य समस्याओं का समाधान करना है।
केदारनाथ शर्मा, प्रधान रिगड़ पंचायत