फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   panchayat election

जिप अध्यक्ष कुर्सी को माकपा और निर्दलीय पर नजर

Fri, 08 Jan 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 08 Jan 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
panchayat election

जिला परिषद की अध्यक्ष कुर्सी पर काबिज होने के लिए माकपा और निर्दलीय चुनाव जीते प्रत्याशियों पर भाजपा और कांग्रेस की नजर है। हालांकि इस बार कांग्रेस ने 17 सीटें जीत कर जिला परिषद में वापसी है। वहीं भाजपा को नौ सीटों का नुकसान हुआ है, लेकिन अध्यक्ष की कुर्सी के लिए कांग्रेस को भी माकपा व निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन लेना पड़ेगा। 12 जनवरी को नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को शपथ दिलवाई जाएगी।

विज्ञापन


शपथ के बाद ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बैठक निर्धारित की जाएगी। जिला परिषद मंडी के चुनाव में कांग्रेस ने शानदार वापसी की है। 17 वार्डों से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कुर्सी के लिए कांग्रेस व भाजपा जोड़-तोड़ में जुट गई है। इस बार जिला परिषद अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। आरक्षित 18 वार्डों से महिलाएं जिला परिषद सदस्य चुनीं गई।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए किसी भी विजयी महिला प्रत्याशी का नाम सार्वजनिक नहीं हुआ है। अध्यक्ष पद के दावेदारों ने अपनी गोटियां फिट करने में लग गए हैं। जिप अध्यक्ष पद के लिए बहुमत साबित करना होगा। कांग्रेस और भाजपा के पास पूर्ण बहुमत नहीं है। जिससे माकपा और निर्दलीय उम्मीदवारों का अध्यक्ष बनाने में अहम रोल होगा। माकपा और निर्दलीय जीत कर आए प्रत्याशी किसे अपना समर्थन देते हैं यह अभी तक तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान जिला परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा है। भाजपा ने जिला परिषद अध्यक्ष खीरामणि को नगवाईं वार्ड पार्टी प्रत्याशी घोषित नहीं किया, इसके बाद भी खीरामणि ने भी पार्टी के हित में चुनाव नहीं लड़ा। पिछले चुनाव में 22 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा ने कब्जा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed