फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   panchayat election

137 उम्मीदवारों ने भरे परचे

Tue, 29 Dec 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 29 Dec 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
panchayat election

जिला में शहरी निकाय के 65 वार्डों के लिए तीन तक चली नामांकन प्रक्रिया के तहत कुल 254 उम्मीदवारों ने परचे भरे हैं। जिनमें नगर परिषद मंडी के लिए 46, सुंदरनगर के लिए 50, नेरचौक के लिए 61, नगर पंचायत जोगिंद्रनगर के लिए 29, करसोग के लिए 25, सरकाघाट के लिए 18 तथा रिवालसर के लिए 25 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। तीसरे व आखिरी दिन मंगलवार को 137 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरे।

विज्ञापन


जिसमें नगर परिषद मंडी के लिए 19, सुंदरनगर के लिए 26, नेरचौक के लिए 39, जोगिंद्रनगर के लिए 11, सरकाघाट 5, रिवालसर में 18 तथा करसोग में 19 नामांकन पत्र दाखिल किए। नगर परिषद मंडी के वार्ड एक से बिमला, वार्ड दो से हरिंद्र कुमार, विरेंद्र तथा लक्ष्मेंद्र सिंह, वार्ड चार से प्रियंका राही, वार्ड छह से किशोरी लाल, पुष्प राज तथा श्याम सुंदर, वार्ड सात से लवण कुमार, नरेश कुमार, आशुतोष तथा आशा, वार्ड आठ से माधुरी, वार्ड नौ से नीलम हांडा, वार्ड दस से आशा व उर्मिशा शर्मा, वार्ड ग्यारह से सालिग राम वार्ड 12 से नवीन कुमार तथा वार्ड 13 नीलम शर्मा ने मंगलवार को नामांकन पत्र भरे हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद के चुनाव के लिए मंगलवार को नामंकन के अंतिम सुंदरनगर में 13 में से 11 वार्डो में 26 लोगों ने अपने नामंकन दाखिल किए। अब यहां पर चुनाव के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 50 हो गई है। मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन भोजपुर व बाडी कुलाडा वार्ड से कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। इस दौरान वार्ड-2 बनेड से रमा देवी ने, वार्ड-3 पुंघ से गीता देवी व सुनयन्ना ने, वाडर्ष-4 सलाह से अनिता देवी व रीना ठाकुर ने, वार्ड-5 भडोह से कृष्णा कुमारी, ज्योति जंबाल व अनिता देवी ने, वार्ड-6 बाहोट से देवेंद्र कुमार, दिनेश शर्मा, चमन लाल व राजेश ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड-5 वनायक से रविंद्र सिंह, रामदेई व सुरेश गौतन ने अपना नामांकन दाखिल किया। वार्ड-8 अंबेडकर नगर से कमल कुमार व अशोक कुमार ने व वार्ड-11 पुराना बाजार से लोकेश कुमार, योगिंद्र कुमार व जय कुमार ने, वार्ड 12 पश्चिम कालोनी से शशीकांता शर्मा ने व वार्ड-13 पूर्वी कालोनी से रीता देवी व गीता देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया बुधवार 30 दिसंबर को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

नगर परिषद नेरचौक के वार्ड एक से रजनीश कुमार, वार्ड दो से परविंद्र कुमार, प्रताप, योगेश, मेहर चंद, वार्ड तीन से निर्मला देवी, वार्ड चार से ज्योति, दया देवी, वार्ड पांच से सपना, क्षमा देवी, सरीता देवी, अंजना, वार्ड छह से चमन लाल, पंकज कुमार, रतन लाल, परविंद्र कटोच, दिनेश कुमार, सुनील कुमार, दीपक कुमार व मनी राम, वार्ड सात से संतोष कुमारी, लता कुमारी, वार्ड आठ से दया देवी, अंजना कुमारी, रमा देवी, विद्या देवी, शकुंतला देवी, बिंदरा व पूनम, वार्ड नौ से सत्या देवी, एकता कुमारी, अर्चना देवी, शीला देवी व बिमला देवी तथा वार्ड दस से चमन, राजेंद्र कुमार, तुलसी राम वार्ड 11 से मखन राम तथा कृष्ण चंद ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किए।

नगर पंचायत सरकाघाट के वार्ड एक से सरोज कुमारी, वार्ड चार से मधु, वार्ड पांच से राजेश कुमार व संदीप तथा वार्ड छह से प्रेम कुमारी ने मंगलवार को नामांकन पत्र भरे। नगर पंचायत जोगिंदरनगर के वार्ड एक से अन्नू, वार्ड दो सावित्री देवी, वार्ड तीन से बलदेव सिंह, सुभाष राठौर व हरजित, वार्ड चार से सुरेंद्र पाल व केश्व कुमार, वार्ड  पांच से कमलेश, हेम लता व रीता देवी, वार्ड सात से प्रेरणा ज्योति व अंजनी ने मंगलवार नामांकन पत्र भरे।

नगर पंचायत करसोग के वार्ड एक से देवेंद्र कुमार, लालमण, पृथी सिंह, चेतन कुमार, रमन गुप्ता, महेश्वर दत, बलदेव चंद तथा खेंम राज, वार्ड दो से दिनेश कुमार, अमर चंद, जीवन कुमार, किशोरी लाल तथा अमर सिंह, वार्ड तीन से अजीता भारद्वाज, वार्ड चार से मोहन लाल, धनालाल, श्रीमती धर तथा सुरेंद्र कुमार, वार्ड पांच से ममता देवी ने मंगलवार अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड एक से शकुंतला देवी, गायत्री देवी, लीला देवी, वार्ड दो से तृप्ता देवी व पिंकी, वार्ड तीन से कमला व बिमला, वार्ड पांच से बंसी लाल, धमेश्वर राम, दिवान सिंह, चूडामणी तथा पवन कुमार तथा वार्ड छह से मीना गुप्ता, प्रीती तथा हर्षा राम तथा वार्ड सात से मनोज कुमार, लाभ सिंह तथा महेश कुमार ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए ।

उपमंडल करसोग में पहली मर्तबा हो रहे नगर पंचायत चुनावों में ममेल वार्ड 7 व वरल वार्ड 6 के बाशिंदों ने नकार दिया है। दोनों वार्डों से किसी ने भी अपना नामांकन नहीं भरा है। दोनों वार्डों के बाशिंदों ने क्षेत्र को नगर पंचायत में जोडने का विरोध किया है। जिस पर क्षेत्र के लोगों ने नामांकन प्रक्रिया का बहिष्कार किया है। इधर, उक्त वार्डवासी डिंपल चौधरी, जगेश्वर, सतपाल, धन्नालाल वरल ने कहा कि यदि नगर पंचायत क्षेत्र से बाहर नहीं किया तो वह 2017 में विधानसभा चुनाव का भी बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे।


निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर मदन कुमार ने बताया कि नगर निकायों चुनाव के लिए 30 दिसंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी तथा पहली जनवरी 2016 को को सांय 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापिस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की वापसी के तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed