फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   panchayat election

नप के विरोध में नारेबाजी पर उतरे ग्रामीण

Tue, 29 Dec 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, नैरचौक
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, नैरचौक Updated Tue, 29 Dec 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
panchayat election

उपमंडल के तहत नगर परिषद नेरचौक में नगर निकायों चुनावों के नामांकन के अंतिम दिन भारी विरोध के बीच प्रत्याशियों ने पुलिस के पहरे में पर्चे दाखिल किए। नगर परिषद का विरोध कर रहे क्षेत्र के ग्रामीणों ने तहसीलदार कार्यालय बल्ह के बाहर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कार्यालय के बाहर जमा होकर नामांकन का विरोध किया।

विज्ञापन


स्थिति को काबू में लाने के लिए तहसीलदार बल्ह को पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति पर काबू पाया। विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र के स्योहल, नागचला और रति के सैकड़ों ग्रामीणों ने नारेबाजी कर नप के गठन का विरोध किया। तहसीलदार बल्ह जयगोपाल शर्मा ने बताया कि नगर परिषद के विरोध में ग्रामीणों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी शुरू की।
विज्ञापन


वहीं जब बाद में प्रत्याशी नामांकन के लिए कार्यालय में पहुंचे तो ग्रामीण नारेबाजी करते हुए कार्यालय परिसर में पहुंच गए। स्थिति को बिगड़ता देख कर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच को स्थिति को संभाला। नगर परिषद के सभी वार्डों में प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल कर लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बल्ह थाना के एसएचओ संजीव सूद ने बताया कि प्रशासन की सूचना पर मौके पर पुलिस के जवानों को भेजा गया था। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को काबू में किया। इसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed