{"_id":"08bfe59c04f808f5cc3754a999376909","slug":"panchayat-election-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्विरोध चुनीं गईं जिला की 11 पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्विरोध चुनीं गईं जिला की 11 पंचायतें
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Tue, 22 Dec 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में जिला मंडी की 11 पंचायतें निर्विरोध चुनीं गईं। पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड पंच पद के लिए नामांकन करने वाले दावेदारों ने समर्थन में चुनाव मैदान छोड़ लिया है। जिससे दस पंचायतों में प्रधान, उप प्रधान और वार्ड पंच सर्वसहमति से चुने गए। निर्विरोध चुनीं गई पंचायतों को दस-दस लाख रुपये की राशि मिलेगी। सराज क्षेत्र में सबसे अधिक पांच पंचायतों को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में काफी माथापच्ची करने के बाद जिला की दस पंचायतों के लोगों ने आखिरकार निर्विरोध चुनाव करवाने के लिए मान गए। प्रधान, उप प्रधान और वार्ड पंच पद पर चुनाव लड़ने के लिए खड़े कई दावेदारों ने चुनाव मैदान छोड़ने पर सर्वसहमति से प्रतिनिधि चुने गए। नाचन क्षेत्र की लोट पंचायत तीसरी बार निर्विरोध चुनीं गई। वहीं सराज क्षेत्र की शरण, बगड़ाथाच, नलबागी, घाट, द्रंग क्षेत्र की रोपा, सुंदरनगर की भलाणा, बूंग रैलचौक और चौंतड़ा खंड की खुड्डी पंचायत निर्विरोध चुनीं गईं।
विज्ञापन
सराज क्षेत्र की नलबागी पंचायत में प्रधान और उपप्रधान पद पर 12-12 दावेदारों ने नामांकन किया था। इसके बावजूद भी पंचायत के लोग सर्वसहमति से चुनाव करवाने में कामयाब रहे। चौंतड़ा विकास खंड की खुड्डी पंचायत भी निर्विरोध चुनीं गई। प्रधान पद पर कैप्टन दुनी चंद, उपप्रधान कुलदीप कुमार, वार्ड पंच पद पर अनिता, आशा, दीपा, संजीव, राजीव को निर्विरोध चुना गया। कांग्रेस पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव प्रेम नाथ ठाकुर ने पंचायत के सर्वसहमति से चुने पंचायत प्रतिनिधियों का हार पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन