{"_id":"9c2bd9822cd2184c1558ed0018e3655e","slug":"panchayat-election-hindi-news-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंतड़ा में चुनाव के लिए 352 कर्मी देंगे सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौंतड़ा में चुनाव के लिए 352 कर्मी देंगे सेवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, चौंतड़ा
Updated Tue, 22 Dec 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड चौंतड़ा के तहत आने वाली 40 ग्राम पंचायतों में तीन
विज्ञापन
चरणों में होने वाले पंचायती चुनावों के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
चुनाव के लिए सात सेक्टर ऑफिसर भी वाहन सेवाओं सहित नियुक्त किए गए हैं।
जो पल-पल मतदान गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
उपमंडल अधिकारी (ना.) व निर्वाचन अधिकारी जोगिंद्रनगर राहुल चौहान ने बताया कि 40 पंचायतों के चुनाव के लिए विकास खंड चौंतड़ा में 114 पोलिंग स्टेशन निर्धारित किए गए हैं। जिनमें स्थापित किए 242 मतदान बूथों पर पंचायती राज वोटर अपना मत डालेंगे। चौंतड़ा खंड की 40 पंचायतों में कोई पोलिंग स्टेशन अतिसंवेदनशील श्रेणी में नहीं है, वहीं 27 पंचायतों में स्थापित मतदान बूथों में से 75 बूथों को संवेदनशील में घोषित किया है।
चौंतड़ा खंड के पंचायत चुनावों में मतदान करवाने के लिए 88 मतदान पार्टियों का गठन किया है जिसमें सुचारू रूप से 352 चुनाव कर्मचारी अपना सेवाएं देंगे। एक मतदान केंद्र पर एक एक पीठासीन अधिकारी तथा तीन तीन मतदान अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए हर पोलिंग स्टेशन के बूथ पर पुलिस कांस्टेबल, होम गार्ड के दो जवान मतदान के समय ड्यूटी पर तैनात रहेंगे और संवेदनशील पोलिंग बूथों पर पुलिस व हैड कांस्टेबल समेत होम गार्ड जवानों के साथ अतिरिक्त सुरक्षा दल अपनी सेवाएं देंगे। किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए थानों व पुलिस चौकियों में 5 से 20 कर्मियों को रेस्कयू वाहनों के साथ तैनात रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान को सुरक्षित तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।