फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   panchayat election

अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए जमा करवाई रिकवरी

Sat, 19 Dec 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, चौंतड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, चौंतड़ा Updated Sat, 19 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
panchayat election

प्रदेश में पंचायती राज संस्था के चुनावों के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। वहीं चुनाव लड़ने के लिए पूर्व व वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए सरकार को लाखों रुपये का बकाया अदा करना पड़ा। विकास खंड चौंतड़ा की 40 पंचायतों के लगभग 50 से अधिक पूर्व व वर्तमान प्रतिनिधियों ने चुनाव लड़ने के लिए 5.70 लाख रुपये की रिकवरी जमा करवानी पड़ी।

विज्ञापन


चौंतड़ा खंड की 40 पंचायतों में यह रिकवरी सबसे अधिक राशि द्राहल पंचायत में पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों से हुई। जिसकी राशि 2.25 हजार रुपये है। इसके अतिरिक्त कथौण पंचायत में एक लाख 54 हजार रुपये की रिकवरी अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के सरकारी खजाने में जमा हुई है।
विज्ञापन


कुछेहड़ा पंचायत से 21 हजार रुपये, भडयाड़ा पंचायत से 15 हजार रुपये, कोलंग पंचायत से 22 हजार रुपये, द्रुब्बल पंचायत से 13 हजार रुपये, सिमस पंचायत से 10 हजार रुपये, खड़ीहार पंचायत से एक हजार रुपये, तलकेहड़ से छह हजार रुपये, बंदेहड़ से 22 हजार रुपये, रोपड़ी कलैहडू पंचायत से छह हजार रुपये, टिकरु पंचायत से 9300 रुपये, मटरु पंचायत से 13 हजार रुपये, सैंथल पंचायत से चार हजार रुपये और पिहड़ पंचायत से 10 हजार रुपये की राशि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों को पंचायतों की विभिन्न पंचायती देय जो बकाया चल रहे थे, को सरकारी जमा करवानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौंतड़ा खंड के पंचायत निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि लगभग पौने छह लाख रुपये सरकारी कोष में रिकवरी के रुप में जमा हुए हैं। जो एनओसी प्राप्त करने के लिए विभिन्न मदों के तहत पंचायतों का बकाया वर्तमान व पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों से जमा हुआ है। ऑडिट के दौरान रिकवरी निकाली जाती है।


जिससे जन प्रतिनिधियों द्वारा नहीं भरा जाता है और अन्य मदों का बकाया जैसे गृहकर व अन्य कर आदि जो भी लोगों द्वारा नहीं भरे जाते हैं जो भरे जाने आवश्यक होते हैं। जिसके कारण पंचायती राज संस्थाओं के खातों में देय बकाया निकाला जाता है। जिसके चलते चौंतड़ा खंड में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने से पूर्व से यह रिकवरी पंचायत सचिवों के माध्यम से की गई है। खंड चौंतड़ा की द्राहल व कथौण पंचायत में लाखों की रिकवरी हई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed