{"_id":"f0218f2e9c4a58cda574bd82d80016dd","slug":"panchayat-election-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 119 ने भरे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 119 ने भरे पर्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र भरने के साथ ही पंचायत समिति सदस्य पद के उम्मीदवार चुनाव मैदान में कूद गए हैं। नामांकन के पहले दिन पंचायत समिति सदस्य पद के उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नामांकन पत्र सौंपे।
विज्ञापन
पंचायत समिति सदर के कोटली वार्ड से दिशा कुमारी, जागर वार्ड से मीरा देवी, सदयाणा से जीता देवी, भरगांव से हेमराज, सेगली से दयावंती, लागधार से खेम चंद, तरनोह से हेमराज, ढांडू से नागो देवी, भरवाड़ी से ढाबे राम, टिल्ली से अनिल ने खंड विकास कार्यालय सदर में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार हेम चंद वर्मा को नामांकन पत्र सौंपे। पंचायत समिति चौंतड़ा के तहत आने वाले 14 वार्डो से 19 सदस्यों ने पहले दिन नामांकन पत्र भरे।
विज्ञापन
बीडीओ कार्यालय चौंतड़ा में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार जोगिंद्रनगर गोविंद ठाकुर को उम्मीदवार ने नामांकन पत्र सौंपे। चौंतड़ा वार्ड से बंदना चौधरी, निर्मला देवी, उर्मिला देवी नामांकन किया। पिहड़ बेहड़लू वार्ड से विनोद कुमार, रविंद्र कुमार, सीमा देवी और संसार चंद ने नामांकन किया।
विज्ञापन
बंदेहड़ वार्ड से प्रकाश चंद, द्रुब्बल से लक्ष्मी देवी, कथौण वार्ड से पुष्पा देवी, रोपड़ी वार्ड से नीलम कुमारी, सगनेहड़ वार्ड से संजीव कुमार, टिकरु वार्ड से रेणू बाला, टिकरी वार्ड से सुरजीत कुमार, मटरु से अजय कुमार, ढेलू से भगवान दास, खददर वार्ड से रवि कुमार, मतेहड़ वार्ड से रंजक कुमार व ऐहजू वार्ड से कोमल कुमारी ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।
पंचायत समिति सराज के कल्हणी वार्ड से धनी राम, शिल्हीबागी से हेमराज, सुनाह लंबाथाच से अच्छर सिंह, बागाचणोगी से सीता देवी, खलवाहण वार्ड से यादविंद्र, कल्हणी वार्ड से टेकचंद, ब्रयोगी वार्ड से सरोजा कुमारी, पंजाई वार्ड से खीरू देवी, थाचाधार से राजू, थाटा से डूर सिंह, भाटकी धार से झाबेराम ने नामांकन किया। पंचायत समिति गोपालपुर के नबाणी वार्ड से चमनलाल, जैहमत से चंद्रमणि, चौक से सरिता देवी, धनालग से उमा देवी, कोट वार्ड से सौरभ ने सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार पवन शर्मा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए।
पंचायत समिति बल्ह से लोअर रिवालसर से दु्रमति देवी, केहड़ वार्ड से अनिल कुमार, गौड़ागागलू से जुध्या शर्मा, हल्यातर से प्यारे लाल, तुलसी राम, मस्त राम, ईश्वर दास व अनिल कुमार, लुहाखर से हुकम चंद व धनी राम, सकरोहा से सुनीता व रीना देवी, मांडल से अंजना, दयारगी से लता देवी, गलमा से भगत राम व दमोदर दास ने नामांकन किया। इसके अलावा पंचायत समिति धर्मपुर से 10, बीडीसी गोहर से 13 और पंचायत समिति द्रंग से 13, पंचायत समिति सुंदरनगर छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।