फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   panchayat election

ओपन सीट पर भी महिलाएं कर सकती हैं दावेदारी

Fri, 06 Nov 2015 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 06 Nov 2015 05:17 PM IST
विज्ञापन
panchayat election

आगामी पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी हो गया। जिला की 237 पंचायतेें इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। उक्त पंचायतों में प्रधान पद पर महिलाओं उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिला है। हालांकि जिला में ओपन सीट पर भी महिलाएं अपनी दावेदारी दिखा सकती हैं। 50 फीसदी आरक्षण से पंचायती राज में महिलाओं की भागीदारी रहेगी।

विज्ञापन

जिला में सदर विकास खंड में सबसे अधिक 31 पंचायतों में प्रधान पद के लिए महिला उम्मीदवारें टक्कर में होगी। सदर विकास खंड में कुल 62 पंचायतें हैं, जिनमें से 31 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। चौंतड़ा विकास खंड की 40 में से 20 पंचायतों में महिलाएं प्रधान पद के लिए दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन

द्रंग की 40 में से 20, धर्मपुर की 45 में से 23, गोपालपुर 45 में से 23, सुंदरनगर 55 में से 28, करसोग में 54 में से 27, सराज में 45 में से 23, बल्ह में 46 में से 23, गोहर विकास खंड की कुल 37 पंचायतों में से 17 में प्रधान पद के लिए महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। प्रधान प्रद के लिए आरक्षित महिला पदों में अनुसूचित जाति महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व ओपन महिला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनारक्षित पदों में भी महिला उम्मीदवार प्रधान पद के लिए खड़ी हो सकती हैं। जिला में पंचायत समिति अध्यक्ष के रोस्टर में भी महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिला है। जिला के कुल दस पंचायत समिति अध्यक्ष पदों में से पांच को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। जिसमें दो अनुसूचित जाति महिला, एक अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व दो ओपन महिला शामिल है। जबकि जिला परिषद मंडी के जिला परिषद सदस्यों के कुल 36 पदों में से 18 पदों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इधर, जिला पंचायत अधिकारी गिरीश ने बताया कि रोस्टर में नियमानुसार प्रधान पद के लिए महिलाओं के लिए आरक्षण दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed