{"_id":"687fda41c57113225508f39e","slug":"order-to-remove-pipes-from-roofs-connected-to-sewer-line-mandi-news-c-90-1-ssml1025-163385-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीवरेज लाइन से जोड़े छतों के पाइप हटाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीवरेज लाइन से जोड़े छतों के पाइप हटाने के आदेश
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में जलशक्ति विभाग की सीवरेज लाइन में मकानों की छत के पानी के पाइप को जोड़ने पर अब कार्रवाई होगी। शहरी क्षेत्र में सीवरेज सिस्टम पर वर्षा के पानी का दबाव बढ़ने से चैंबर ओवरफ्लो हो रहे हैं। इसकी जांच के लिए विभाग की एक विशेष टीम फील्ड में उतारी गई है।
शहर के करीब एक हजार से अधिक सीवरेज उपभोक्ताओं के लिए बिछाई गई सीवरेज लाइन में कुछ भवनों मालिकों ने पानी की निकासी के लिए सीवरेज सिस्टम में अवैध कनेक्शन जोड़ रखे हैं। वर्षा के दौरान भवनों की छतों का पानी सीवरेज लाइन में जा रहा है और चैंबर ओवरफ्लो हो रहे हैं। इससे शहर में गंदगी फैल रही है। इस तरह के कुछ मामले पकड़े भी गए थे, जिन्हें हटाया गया था। अब दिक्कत बढ़ने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
उधर, विभागीय सहायक अभियंता प्रदीप राठौर ने बताया कि सीवरेज लाइन में छत का पानी डालने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए निरीक्षण कर जायजा लिया जाएगा।