फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Opposition to Jhidi flyover intensifies; affected people stage protest.

Mandi News: झीड़ी फ्लाईओवर का विरोध तेज, प्रभावितों ने किया प्रदर्शन

Thu, 27 Aug 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Opposition to Jhidi flyover intensifies; affected people stage protest.
झीड़ी फ्लाईओवर के विरोध में प्रदर्शन करते हुए प्रभावित। स्त्रोत- जागरूक पाठक
फ्लाईओवर हटाओ, सुंदर झीड़ी बचाओ के लगे नारे, कर्मवीर पठानिया अनशन पर बैठे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगवाईं (मंडी)। मंडी-मनाली फोरलेन पर झीड़ी में प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। वीरवार को स्थानीय लोगों ने ‘फ्लाईओवर हटाओ, सुंदर झीड़ी बचाओ’ बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने फ्लाईओवर के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान कर्मवीर सिंह पठानिया अनशन पर बैठे रहे।

फोरलेन प्रभावित संघ कुल्लू-मंडी के अध्यक्ष नरेश कुमार कुक्कू और भाजपा नेता भानु कपूर ने कहा कि प्रस्तावित फ्लाईओवर बनने से झीड़ी क्षेत्र का कारोबार बुरी तरह प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि यह फ्लाईओवर किसी भी सूरत में नहीं बनना चाहिए। प्रभावितों की समस्याओं और क्षेत्र के कारोबार को देखते हुए इसके निर्माण पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, कर्मवीर सिंह पठानिया ने कहा कि प्रस्तावित फ्लाईओवर पूरे क्षेत्र को तबाह कर देगा। इससे स्थानीय कारोबार पर गंभीर असर पड़ेगा और लोगों की आजीविका प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में क्षेत्र के लोग आंदोलन कर रहे हैं और वह अनशन पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण से क्षेत्र के लोगों की आवाजाही भी प्रभावित होगी। ग्रामीणों ने कहा कि फोरलेन निर्माण के दौरान भूमि अधिग्रहण से क्षेत्र के लोगों के काम-धंधे पहले ही प्रभावित हुए हैं। इसके बावजूद कई लोगों ने बैंकों से कर्ज लेकर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, दुकानें और पर्यटन गतिविधियों में दोबारा निवेश कर रोजगार को संभालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed