{"_id":"5842f5674f1c1be665de8651","slug":"one-died-in-accident-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़क हादसों में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, छह घायल
मंडी
Updated Sat, 03 Dec 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक/पधर/सरकाघाट (मंडी)। जिला में तीन सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। फोरलेन सड़क पर नागचला-डडौर बाईपास के समीप डिवाइडर पर बैठे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार लग्जरी गाड़ी ने कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गाड़ी डडौर से नागचला की ओर जा रही था। तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क पर डिवाइडर पर बैठे बुजुर्ग मान सिंह (70) निवासी भंगरोटू को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ संजीव सूद ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। उधर, पधर क्षेत्र के तहत नेशनल हाइवे मंडी जोगिंद्रनगर पर नारला वैष्णो मंदिर के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगी सुरक्षा दीवार के साथ जा टकराई। टक्कर से कार में चालक समेत सवार तीनों लोगों को गंभीर चोंटे आई हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पधर में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार कार चालक एक अन्य वाहन को ओवर टेक कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर कार सामने दीवार के साथ टकरा गई। कार में सुरेंद्र सिंह, अनीता और सुरेंद्र कुमार सवार थे। तीनों रामवन जम्मू के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
तीनों घायलों का पधर अस्पताल में उपचार चल रहा है। पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, सरकाघाट क्षेत्र के तहत एक बाइक सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक जख्मी हो गए। सभी युवकों का मंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उपमंडल की फतेहपुर पंचायत में खड्ड पर बने पुल से दो सौ मीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार तीनों युवक जाहू से सरकाघाट की ओर जा रहे थे। बाइक को राकेश निवासी भरनाल डाकघर ढलवान चला रहा था। हादसे में घायल युवकों को निजी वाहन में नागरिक अस्पताल सरकघाट पहुंचाया गया। तीनों युवकों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मदन धीमान ने हादसे की पुष्टि की है।