फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   On the occasion of the festival of Guru Gobind Singh

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर मंडी में निकाली प्रभातफेरी

Mon, 03 Jan 2022 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
On the occasion of the festival of Guru Gobind Singh
मंडी में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर सिख संगत प्रभात फेरी निकालते हुए। - फोटो : Mandi
मंडी। सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर मंडी शहर में सोमवार को प्रभात फेरी का आयोजन किया। प्रभात फेरी सुबह पांच से सात बजे तक पूरे शहर में गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए निकाली।
विज्ञापन

प्रभात फेरी गुरुद्वारा से शुरू हुई और बस अड्डा मंडी, सेरी मंच, चौहटा से भूतनाथ गली से समखेतर से कन्या स्कूल होते हुए मोती बाजार से वापस गुरुद्वारा पहुंची। इसमें अधिक संख्या में सिख संगत ने भाग लेते हुए गुरु गोबिंद सिंह को याद किया। प्रभात फेरी का आयोजन हर रोज सात जनवरी तक किया जाएगा। जिले के सभी गुरुद्वारा साहिब को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक गुरु गोबिंद सिंह गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के उपप्रधान गुरदीप सिंह ने बताया कि कमेटी ने प्रकाशोत्सव को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं।
नौ जनवरी को ऐतिहासिक गुरु गोबिंंद सिंह गुरुद्वारा साहिब में उत्सव मनाया जाएगा। कीर्तन दरबार सुबह दस से 3 बजे तक और शाम सात से 11 तक बजे तक होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed