फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   oath againest copy

बच्चों को भविष्य में नकल न करने की शपथ

Fri, 01 Apr 2016 07:25 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Fri, 01 Apr 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
oath againest copy
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में नकल न करने का संकल्प लेते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

रिवालसर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर की नॉन बोर्ड वार्षिक परीक्षा परिणाम प्रधानाचार्य बंसी लाल शर्मा ने घोषित किया। सभी कक्षाओं का परीक्षा परिणाम 80 से 90 प्रतिशत रहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य बंसी लाल शर्मा ने रिवालसर स्कूल को माडल स्कूल घोषित किए जाने पर विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी। वहीं शिक्षा विभाग और राज्य सरकार का आभार जताया। अभिभावकों ने विद्यालय में नकल उन्मूलन के लिए प्रधानाचार्य और स्कूल स्टाफ का आभार जताया।
विज्ञापन


वार्षिक परीक्षा परिणाम के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य बंसी लाल शर्मा ने उपस्थित बच्चों को भविष्य में नकल न करने की शपथ भी दिलाई। शपथ के दौरान छात्रों के अभिभावकों ने इस विषय में पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति का साधारण अधिवेशन हुआ। जिसमें स्कूल में शिक्षा का बेहतर वातावरण बनाने और अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा देने के लिए अध्यापकों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed