{"_id":"57a763af4f1c1b356a2b95a2","slug":"number-of-patient-increase-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में दोगुना बढ़ी मरीजों की संख्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में दोगुना बढ़ी मरीजों की संख्या
मंडी
Updated Sun, 07 Aug 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में बरसात के मौसम में जलजनित रोगों से पीड़ित मरीजों की तादाद बढ़ गई है। सामान्य रूप से 300 से 350 की ओपीडी में आने वाले रोगियों की संख्या में एकाएक वृद्धि होने से यह आंकड़ा 600 तक पहुंच गया है। अधिकतर वायरल फीवर और डायरिया के रोगी आ रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में अरसे से खाली चल रहे आठ डाक्टरों के पदों के कारण जहां कार्यरत डाक्टरों पर काम का अधिक बोझ पड़ गया है। वहीं रोगियों को भी ओपीडी के बाहर घंटों बैठ कर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है और कई बार खाली पेट आने वाले रोगियों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब उनको रक्त की जांच और अन्य टेस्टों के लिए अगले दिन आना पड़ता है। अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार रोगियों की संख्या में यह एकाएक वृद्धि प्रदूषित पेयजल के सेवन से हो रही है और इन बीमारियों के शिकार वरिष्ठ नागरिक और बच्चे हो रहे हैं। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.पीएल वर्मा ने लोगों से शुद्ध जल के सेवन करने का आग्रह किया है, साथ ही शिशुओं को उबला जल पिलाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और क्षेत्र के लोगों से अनुरोध किया है की किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर तुरंत अस्पताल का रुख करने से गुरेज न करें। उधर, एसडीएम डॉ. सुरेश जसवाल ने भी स्वास्थ्य और आईपीएच विभाग के अधिकारियों को क्लोरिनेशन कर पेयजल आपूर्ति के आदेश दिए हैं तथा प्रत्येक पेयजल योजना के स्रोतों, टैंकों और भंडारण टैंकों की नियमित सफाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन