{"_id":"65b93ae17cc0d504e500e1d5","slug":"now-the-residents-of-talyahad-ward-said-did-not-get-facilities-only-had-the-burden-of-tax-mandi-news-c-90-1-mrt1064-118205-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अब तल्याहड़ वार्ड के बाशिंदे बोले- सुविधाएं मिली नहीं, सिर्फ टैक्स का बोझ पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अब तल्याहड़ वार्ड के बाशिंदे बोले- सुविधाएं मिली नहीं, सिर्फ टैक्स का बोझ पड़ा
विज्ञापन
तल्याहड़ में वार्ड सभा के दौरान जब लोगों ने समस्याएं उठाई तो मेयर और पार्षद फोन देखने पर व्यस्त
मंडी। नगर निगम में मर्ज एरिया के वार्डों में तीन साल बाद भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने पर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को नगर निगम के वार्ड नंबर-7 तल्याहड़ में हुई वार्ड सभा में लोगों ने महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा और पार्षद सुदेश कुमारी के समक्ष नगर निगम से बाहर करने की मांग उठाई। इससे पहले बैहना वार्ड के लोग भी नगर निगम से बाहर होने की आवाज बुलंद कर चुके हैं।वार्ड सभा में पहुंचे टेक सिंह कटोच ने मुद्दा उठाया कि वार्ड में बिजली, पानी और सड़क की सुविधा पहले से ही थी। निगम में शामिल होने के तीन साल में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पाई हैं, जबकि अब हाउस टैक्स, सीवरेज और पानी समेत अन्य करों का बोझ डाल दिया जाएगा। ग्रामीण परवेश होने के कारण यहां लोग खेतीबाड़ी और पशुधन पर निर्भर हैं, लेकिन अब उनका भी टैक्स देना पड़ेगा। ऐसे में उन्हें निगम एरिया से बाहर कर देना चाहिए। लोगों ने वार्ड के मुख्य बस स्टॉप पर सार्वजनिक शौचालय बनाने और पचेती नाले का चैनलाइजेशन करवाने की मांग उठाई।
वार्ड निवासी विमला ने बताया कि वे तीन साल से बुढ़ापा पेंशन के लिए गुहार लगा रही हैं, लेकिन अभी तक नहीं लग पाई है। बैठक में वार्ड में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के बारे में चर्चा और अभी तक हुई प्रगति को लेकर समीक्षा की गई। इस मौके पर नगर निगम मंडी के सहायक अभियंता नरेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता सिद्धार्थ, सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया समेत अन्य मौजूद रहे।
बॉक्स
डिस्पेंसरी के बैंच निगम कर्मी के घर लगा दिए
वार्ड सभा में लोगों ने पैड़ी से रिवालसर संपर्क मार्ग का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस संपर्क मार्ग से हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन सड़क के कार्य के चलते लोक निर्माण विभाग ने इसे खराब कर दिया है। रास्ते के ऊपर पाइप डालकर नाले में पानी गिराया जा रहा है। साथ ही यहां पर राजाओं के समय की बावड़ी को भी खत्म कर दिया है। वार्ड निवासी सतीश ने कहा कि वार्ड की डिस्पेंसरी में लगाए गए बैंच निगम के कर्मी के घर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
वार्ड में अभी तक लोगों को शहरी सुविधाएं मिल नहीं पाई हैं। ऐेसे में निगम एरिया से बाहर करने की लोगों की मांग जायज है। जब वार्ड में विकास ही नहीं हो पाया है तो लोगों पर टैक्स थोंपना जबरदस्ती होगा। सभा में आईआरडीपी के तहत जरूरतमंद परिवारों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। डिस्पेंसरी के बैंच लोगों ने ही धूप सेंकने के लिए इधर-उधर रखे हैं। जितना हो सकेगा, वार्ड में लोगों को सुविधा दी जाएगी।
-सुदेश कुमारी, पार्षद तल्याहड़