फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   notice to panchyat pradhans

धर्मपुर में 26 पंचायत प्रधानों से जवाब तलब

Thu, 08 Sep 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/ धर्मपुर (मंडी)।
ब्यूरो/ धर्मपुर (मंडी)। Updated Thu, 08 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड धर्मपुर में प्रधानों के मीटिंग से नदारद रहने पर एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने  खंड विकास अधिकारी को बैठक में गैरहाजिर रहने वाले 26 प्रधानों से जवाब तलब करने को कहा है।
विज्ञापन


एसडीएम  का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधि अगर बैठकों से नदारद रहते हैं तो फिर सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक कैसे पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने इसी को लेकर बीडीओ धर्मपुर गुनजीत सिंह चीमा को आदेश दिए कि वह ऐसे प्रधानों को कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब मांगें की महत्वपूर्ण बैठकों से क्यों नदारद रहते हैं। क्यों न उनके खिलाफ पंचायतीराज की धारा 145 (1) सी के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बाद प्रधानों में हड़कंप मच गया है । नोटिस के जवाब से अगर एसडीएम सतुंष्ट नहीं होंगे तो वह उपायुक्त को प्रधान को उनके पद से हटाने की मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रधानों को नोटिस जारी
एसडीएम कार्यालय से ऐसे 26 प्रधानों को बीडीओ के माध्यम से नोटिस भेजे गए जो बैठक  से नदारद रहे थे। जिन प्रधानों को नोटिस जारी हुए है उनमें कून की प्रधान आशा देवी, दतवाड़ की रीता देवी, भदेहड़ के ताराचंद, खनौड़ के ओमचंद, गवैला की  सरोज देवी, टौरखोला के भूप सिंह, डरवाड़ की लता ठाकुर, ध्वाली की सरोज देवी, घनाला की मीरा देवी, नेरी की अजंना देवी, बसंतपुर के विजय कुमार, ब्रांग की अनुपमा, बैरी के राकेश कुमार, तनेहड़ की गुलाबी देवी, सधोट की आशा देवी, चनौता की यशोधा देवी, सकलाना की सुमन कुमारी, स्योह की भीला देवी, कमलाह की बबली देवी, संधोल की कुमकुम, बिंगा के अनिल कुमार, सिधपुर की सरिता देवी शामिल हैं।


कि प्रधानों को नोटिस भेजे गए हैं और उनके जवाब आने के बाद ही पता चलेगा कि नदारद रहने का कारण क्या बताया है। अगर जानबूझ कर बैठक से नदारद रहते हैं तो उनके खिलाफ पंचायतीराज एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अगर महत्वपूर्ण बैठकों में ही चुने हुए प्रधान नदारद रहते हैं तो फिर कैसे महत्वपूर्ण सूचनाओं और सरकारी कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।
किशोरी लाल, एसडीएम, धर्मपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed