{"_id":"6697cd2edf02f2435804c14c","slug":"no-hearing-anywhere-cleaned-up-the-mess-myself-mandi-news-c-90-1-ssml1025-131161-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कहीं नहीं सुनवाई, खुद ही कर दी कूहल की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कहीं नहीं सुनवाई, खुद ही कर दी कूहल की सफाई
Thu, 18 Jul 2024 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। जब कोई न करे सुनवाई तो खुद ही करेंगे सफाई। यह कहावत महादेव के युवा ध्रुव आशुतोष और समाजसेवी कृष्ण चंद्र महादेविया ने हाथ में फावड़ा लेकर 100 फीट लंबी कूहल को साफ कर चरितार्थ की है। ग्राम पंचायत महादेव में शिव मंदिर महादेव से भगत सिंह तालाब की ओर से करीब 100 फीट तक कूहल गंदगी और मलबे से बंद पड़ी थी।
बारिश होने के बाद कूहल का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के घरों और खेतों में जा रहा था। स्थानीय लोगों ने कई पंचायत और विकास खंड कार्यालय में अधिकारियों से कूहल साफ करने का अनुरोध किया है। मगर कोई सुनवाई न होने पर ध्रुव और कृष्ण चंद्र महादेविया ने बुधवार को हाथों में फावड़ा लेकर कूहल खुद ही साफ कर दिया।
करीब 100 फीट तक कूहल साफ करने के दौरान कूड़ा, कचरा, प्लास्टिक, मिट्टी और खाली बोतलें सहित अनेक चीजें निकली। कूहल में गंदगी अटके रहने से वहां पर मच्छर इत्यादि भी पनप रहे थे। अब इनसे भी अब ग्रामीणों को छुटकारा मिला है। कृष्ण चंद्र महादेविया ने बताया कूहल निर्माण में खामियों के चलते भारी बारिश होने पर इसका पानी ओवरफ्लो होकर खेतों और आसपास के घरों को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने नाचन के विधायक और उपायुक्त मंडी से कूहल निर्माण के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की है