फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   No driver, no fuel, ambulance engines unable to start

Mandi News: चालक न ईंधन, स्टार्ट नहीं हो पा रहे एंबुलेंस के इंजन

Thu, 29 Aug 2024 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 29 Aug 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
No driver, no fuel, ambulance engines unable to start
जोगिंद्रनगर अस्पताल में धूल फांक रही भेंट की गई दोनों एंबुलेंस। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के नागरिक अस्पताल में भेंट की गई दो एंबुलेंस चालक और ईंधन के बजटीय प्रावधान न होने के कारण धूल फांक रही हैं। एक एंबुलेंस दिवंगत सांसद राम स्वरूप शर्मा और दूसरी विधायक प्रकाश राणा ने अस्पताल को भेंट की थी, लेकिन सरकारी व्यवस्था में कमी के कारण इन एंबुलेंस के इंजन भी स्टार्ट नहीं हो पा रहे हैं और वाहन शोपीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से इस्तेमाल न होने के कारण इन वाहनों की हालत खराब हो गई है और बिना चालक के इनके पहिए भी जाम हो चुके हैं। अस्पताल में पहले तैनात दोनों चालकों के पद खाली होने और आउटसोर्स पर तैनात चालकों के हटाए जाने से यह समस्या और बढ़ गई है। गंभीर मरीजों को भी अस्पताल में उपलब्ध इन एंबुलेंसों का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जबकि जोगिंद्रनगर से मरीजों को टांडा के लिए रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

तीमारदार महेश, सुनील, विनोद कुमार, मीना देवी और सरिता ने बताया कि 108 एंबुलेंस की गैर मौजूदगी में ये एंबुलेंस पहले गंभीर मरीजों के लिए संजीवनी साबित होती थीं, लेकिन अब चालकों की कमी के कारण समस्या खड़ी हो गई है। 100 बिस्तर वाले इस अस्पताल में हर दिन 10 से 15 घायल मरीज आते हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद टांडा या नेरचौक रेफर किया जाता है, लेकिन एंबुलेंस होते हुए भी उन्हें सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि चालकों की कमी के कारण दोनों एंबुलेंस खड़ी हैं। स्थानीय विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि अगर सरकार और स्वास्थ्य विभाग चालकों के रिक्त पदों को भरने में रुचि दिखाते हैं, तो इन एंबुलेंस का लाभ आपातकालीन समय में मरीजों को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed