फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   nh construction work started

मंडी में 12 करोड़ से चकाचक होगा एनएच-21

Tue, 17 Nov 2015 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 17 Nov 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
nh construction work started

मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-21 जल्द चकाचक होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। करीब 12 करोड़ रुपये से एनएच-21 पर जगह-जगह रिपेयर कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन

एनएच-21 में रिपेयर कार्य 31 मार्च तक पूरा किया जाएगा। एनएच-21 के खस्ताहालत पर सीएम वीरभद्र सिंह के सख्त रवैये के बाद रिपेयर कार्य जोरों पर चल रहा है। एनएच-21 की दशा सुधारने के लिए 16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें से 12 करोड़ का टेंडर रिपेयर कार्य के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

स्वीकृत बजट में से लोक निर्माण विभाग को साढ़े सात करोड़ बजट मिल चुका है। 12 करोड़ के बजट में नालियों का निर्माण व रिपेयर व सड़क रिपेयर कार्य शामिल हैं। आवश्यकतानुसार नालियों का निर्माण व रिपेयर कार्य किया जाएगा। वर्तमान में कुछ दिनों तक ही सीमा तक एनएच पर रिपेयर संबंधी कार्य किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सर्दियों के दौरान रिपेयर कार्य बंद किया जाएगा। दोबारा मौसम खुलने पर मार्च में रिपेयर कार्य किया जाएगा। एनएच-21 में मुख्य रूप से सलापड़-भवाणा, सुंदरनगर, नागचला से नेरचौक व अन्य जगह शामिल हैं। इनमें टू लेयर, टू इंच डीबीएम टायरिंग की जाएगी। रिपेयर कार्य में कुछ जगहों में सिंगल लेयर डाल दी गई है। जबकि डबल लेयर का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed