फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   nehru

पं. जवाहर लाल नेहरू को किया याद

Sat, 14 Nov 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी Updated Sat, 14 Nov 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
nehru
मंडी/जोगिंद्रनगर/पधर/गोहर/बलद्वाड़ा/लडभड़ोल। जिलाभर में बाल दिवस व नेहरू जयंती धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर नौनिहालों ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को याद किया।
विज्ञापन


मंडी में जिला कांग्रेस कमेटी ने पंडित नेहरू की 125वीं जयंती मनाई। कार्यकर्ता ने जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर प्रताप राणा, भादर सिंह, युगलाना, रवि सिंह ठाकुर, राज कुमारी, उपेंद्र शर्मा, चमन लाल राही, टिकेश्वरी शर्मा, दिनेश शर्मा, टेक सिंह पटियाल, संजय शर्मा, जय किशन, जेनेंद्र शर्मा, हेमराज, लुध्यान ठाकुर, देव सैणी, पूर्ण चंद, मीने राम, दिला राम, सुरेश पटियाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में ब्लॉक युवा कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई महाविद्यालय परिसर समिति और करियर पाथ इंस्टीट्यूट में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उमेश ठाकुर, कमलेश्वर, अमित ठाकुर, अनिल, पुष्पदीप, शहनाज, मुनीष, सुनील, अश्वनी, आंचल, विनय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रंग कांग्रेस कमेटी ने भी नेहरू जयंती मनाई। इस अवसर पर द्रंग कांग्रेस के प्रभारी वामन देव ठाकुर, रंजना ठाकुर, ओम प्रकाश ठाकुर, केहर सिंह ठाकुर, भूप सिंह धरवाल, रती राम, कामेश्वर चौहान, धर्म सिंह, जय सिंह यादव, महेंद्र शर्मा, वीरेंद्र चौहान, कृष्ण सकलानी व ज्ञान चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गोहर के नाचन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बासा विश्राम गृह में पंडित जवाहर लाल नेहरू जयंती समारोह को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर टेक चंद डोगरा, संजू डोगरा, टेक चंद राघवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बलद्वाड़ा में बाल दिवस के मौके पर शनिवार को समैला पंचायत में वार्ड मेंबर सरस्वती देवी की अध्यक्षता में बाल मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने समैला बाजार में जागरूकता रैली निकाली।

 लडभड़ोल में आंगनबाड़ी केंद्र भ्रां में शनिवार को पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर बाल दिवस व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रीमा कुमारी, जफराम, मीरा देवी, अंजना ठाकुर, तृप्ता देवी, पुष्पा देवी, नीलम कुमारी, सरला देवी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed