{"_id":"686969f5528e67589307ef3f","slug":"ncc-cadets-could-not-go-home-stayed-in-jnv-mandi-news-c-90-1-ssml1045-161382-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: घर नहीं जा पाए एनसीसी कैडेट्स, जेएनवी में ठहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: घर नहीं जा पाए एनसीसी कैडेट्स, जेएनवी में ठहरे
विज्ञापन
पंडोह में जंजैहली के एनसीसी कैडेट। स्त्रोत- विभाग
पंडोह (मंडी)। पंडोह में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के शिविर में भाग लेने आए जंजैहली क्षेत्र के कुछ कैडेट्स सोमवार मध्यरात्रि की प्राकृतिक आपदा के कारण विकट परिस्थितियों में पहुंच गए।
संपर्क मार्ग अवरुद्ध होने से उनकी घर वापसी मुश्किल थी। ऐसे में उन्हें पीएमश्री जवाहर नवोदय (जेएनवी) विद्यालय पंडोह में अस्थायी राहत शिविर में रखा गया। यहां उनके ठहरने, खाने-पीने का उचित खयाल रखा गया।एनसीसी कैंप 24 जून से 3 जुलाई तक पीएमश्री जवाहर नवोदय स्कूल पंडोह में आयोजित किया गया।
इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जंजैहली के 41 कैडेट्स ने भाग लिया। 30 जून को सराज क्षेत्र में आपदा आने के कारण सड़कें बंद हो गईं। इस कारण जंजैहली स्कूल के एनसीसी कैडेट्स पंडोह से घर वापस नहीं जा सके। इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की ओर से इनके ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पंडोह में राहत शिविर स्थापित कर की गई है। एनसीसी कैडेट भास्कर, चारू व श्रेया ने बताया कि आपदा के कारण वे अपने घर नहीं जा पाए। उधर, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि कैडेट्स को हर चीज मुहैया करवाई जा रही है। संवाद