फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nayak Babu Anupam was given his final farewell

Mandi News: नायक बाबू अनुपम को दी अंतिम विदाई

Tue, 28 Apr 2026 04:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 04:17 AM IST
विज्ञापन
Nayak Babu Anupam was given his final farewell
सैकड़ों लोगों ने नम आखों से दी श्रद्धाजंलि
विज्ञापन

शिमला के डिफेंस सर्विस कोर में थे तैनात
चंडीगढ़ में सेना के अस्पताल में हुआ निधन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की एहजू पंचायत के ठारू गांव निवासी नायक बाबू अनुपम शर्मा का सोमवार को अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ हुआ। इस दौरान पालमपुर से सेना की एक टुकड़ी ने सलामी दी। शिमला में डिफेंस सर्विस कोर में बतौर नायक कार्यरत बाबू अनुपम शर्मा की बीते शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चंडीगढ़ के सेना अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया था। रविवार सुबह अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने पर उनकी मौत हो गई।

रविवार देर रात नायक बाबू अनुपम शर्मा का शव एहजू पंचायत में पहुंचा तो माहौल गमहीन हो गया। सोमवार को डिफेंस सर्विस कोर शिमला के ऑनरेरी कैप्टन राजकुमार, सिपाही हरप्रीत, लांस नायक धूम राम, लेफ्टिनेंट सूबेदार राजेंद्र प्रसाद और पुलिस चोकी घट्टा के प्रभारी एएसआई अतुल रैना समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने अनुपम शर्मा को श्रद्धांजलि दी। सोमवार सुबह सेना के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में तिरंगे में लिपटे शव को एहजू स्थित मोक्षधाम में पहुंचाया गया। यहां उनके बेटे अंकित ने पिता के शव को मुखाग्नि दी और नम आखों से आखिरी विदाई दी। इस मौके पर मुनीष राव, सूबेदार राजेंद्र प्रसाद, रवि कुमार, राजन शर्मा, मधुसूदन, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed