फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Narendra won the title of Bharat Kesari

Mandi News: नरेंद्र ने जीता भारत केसरी का खिताब

Thu, 06 Mar 2025 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 06 Mar 2025 06:40 AM IST
विज्ञापन
Narendra won the title of Bharat Kesari
छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महा​शिवरात्रि महोत्सव के दौरान खेली गई कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता व - फोटो : शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के भारत केसरी (खुली श्रेणी) का खिताब नरेंद्र खन्ना ने जीत लिया है। उन्होंने रोमांचक फाइनल में मंडी जिला के ध्वाल के पहलवान मुकेश को पराजित किया। विजेता पहलवान को 55,000 रुपये इनामी राशि के रूप में प्रदान किए गए। उपविजेता मुकेश 45000 रुपये का इनाम दिया गया।
विज्ञापन

मंडी कुमार (17 वर्ष) का खिताब सरकाघाट के पहलवान शौर्य वीर यादव ने जीता। उपविजेता ध्वाल के सिद्धार्थ ठाकुर रहे। इस श्रेणी के विजेता पहलवान को 17 हजार रुपये का इनाम दिया। उपविजेता को 13 हजार रुपये दिए गए। तृतीय स्थान सुंदरनगर के रोहित जसवाल ने प्राप्त किया, उन्हें 6,100 रुपये प्रदान किए। हिमाचल कुमार (21 वर्ष) के विजेता चंबा के सुमित रहे और उपविजेता सुंदरनगर के भरत भूषण बने। विजेता को 27 हजार रुपये, उपविजेता को 23 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। महिला महाशिवरात्रि केसरी का खिताब हमीरपुर की कृतिका ने जीता। उन्होंने फाइनल में बिलासपुर की सोनिका को हराया। बिलासपुर की अभिलक्षा तृतीय स्थान पर रही। महिला महाशिवरात्रि केसरी की विजेता को 15 हजार रुपये, उपविजेता को 11 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली पहलवान को 5,100 रुपये इनाम के रूप में दिए गए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी राजेश तोमर ने प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर विजेता-उपविजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed