गंदगी फैलाई, 35 लोगों पर कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में गंदगी फैलाने पर 35 लोगों पर कार्रवाई होगी। नोटिस जारी होने के बाद नगर परिषद कार्यालय में अपना पक्ष नहीं रखने पर अब नप मामला कोर्ट में दायर करने जा रही है। इसके लिए नगर परिषद की ओर से औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। नप ने गंदगी फैलाने पर पांच लोगों को 45 सौ रुपये जुर्माना लगाया है। शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए उद्देेश्य से नगर परिषद ने लापरवाह उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है। ठेकेदारों के माध्यम से नप को शहर में गंदगी फैलाने की शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर नप के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण शर्मा ने औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। जिसमें एक माह के दौरान नप ने करीब 40 लोगों को गंदगी फैलाते हुए पकड़ा है। जिन्हें नगर परिषद की ओर से नोटिस भेजे गए हैं, लेकिन मात्र पांच लोग ही नोटिस पर अपना पक्ष रखने नप कार्यालय पहुंचे हैं। जिन्हें नप की ओर से प्रति व्यक्ति नौ सौ रुपये जुर्माना लगाया है। जिसमें पांच सौ रुपये जुर्माना और चार सौ रुपये लेबर चार्ज शामिल है। वहीं 45 लोगों ने नोटिस को हल्के में लेते हुए गौर नहीं किया। जिनके विरुद्ध अब नगर परिषद कोर्ट में केस दायर करने जा रही है। वर्तमान में शहर में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना चलाई जा रही है। जिसे सुदृढ़ करने के लिए नप सख्त रवैये अपनाए हुए हैं। डीसी मंडी संदीप कदम द्वारा शहर में योजना को सुदृढ़ करने और गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पर नप सक्रिय हो गई है। गंदगी फैलाने वालों को पकड़ने के लिए नप द्वारा शहर के विभिन्न भागों में हिडन कैमरा भी स्थापित किए जा रहे हैं। नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण शर्मा ने बताया कि गंदगी फैलाने वाले 45 केस कोर्ट में दायर किए जाएंगे। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।