फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   nagarprishad election

शहरी निकाय के 56 वार्डों से 174 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Sat, 09 Jan 2016 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 09 Jan 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
nagarprishad election

जिला में सात नगर निकायों के चुनाव में 56 वार्डों से 174 उम्मीदवार मैदान पर हैं। जिनके भाग्य का फैसला रविवार को होगा। सात नगर निकाय के 65 वार्डों में से नौ वार्डों में किसी ने भी नामांकन नहीं भरा है। नगर परिषद नेरचौक के 11 में दो वार्डों में नामांकन दर्ज हुए हैं। एक वार्ड में निर्विरोध पार्षद चुना जा चुका है।

विज्ञापन


वहीं एक वार्ड में रविवार को चुनाव होगा। जिला के सात नगर निकायों के 56 वार्डों से पार्षद का चुनाव लड़ रहे 174 उम्मीदवारों का भाग्य 58,897 मतदाता करेंगे। जिनमें से 29418 महिला तथा 29479 पुरूष मतदाता है। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने बताया कि शहरी निकाय के चुनाव के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


रविवार सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। नगर परिषद मंडी के 13 वार्डों से 45 प्रत्याशी चुनाव में हैं। नगर परिषद मंडी में उक्त 45 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 18622 मतदाता करेंगे। जिनमें 9287 महिला तथा 9335 पुरूष मतदाता है। नप मंडी के 13 वार्डों के लिए 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगर परिषद सुंदरनगर के 13 वार्डों से 46 प्रत्याशी चुनाव में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद सुंदरनगर में 18721 मतदाता अपने-अपने वार्ड से प्रतिनिधि चुनेंगे। जिनमें 9319 महिला तथा 9402 पुरूष मतदाता हैं। नप सुंदरनगर के 13 वार्डों के लिए 18 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगर परिषद नेरचौक के 11 वार्डों में से नौ वार्डों से किसी ने भी नामांकन नहीं भरा है। दो वार्डों तीन प्रत्याशी चुनाव में हैं। जिनमें से एक निर्विरोध चुना जा चुका है।

नगर परिषद नेरचौक में 10799 मतदाता हैं। जिनमें 5411 महिला तथा 5388 पुरूष मतदाता है। नप नेरचौक के 11 वार्डोँ के लिए 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगर पंचायत जोगिंदरनगर के 7 वार्डों से 28 प्रत्याशी चुनाव में हैं। नगर पंचायत जोगिंदरनगर में उक्त 28 प्रत्याशियों की किस्मत 3761 मतदाता लिखेंगे। जिनमें 1910 महिला तथा 1851 पुरूष मतदाता है। नप जोगिंद्रनगर के सात वार्डों के लिए सात मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। नगर पंचायत सरकाघाट के सात वार्डों से 17 प्रत्याशी चुनाव में है।


नगर पंचायत सरकाघाट में 3689 मतदाता है जिनमें 1814 महिला तथा 1875 पुरूष मतदाता है। नपं सरकाघाट के सात वार्डों के लिए सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगर पंचायत रिवालसर के सात वार्डों से 22 प्रत्याशी चुनाव में हैं। नगर पंचायत रिवालसर में 983 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। जिनमें 506 महिला तथा 477 पुरूष मतदाता है। नपं रिवालसर के सात वार्डों के लिए सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगर पंचायत करसोग के सात वार्डों से 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगर पंचायत करसोग में 2322 मतदाता है जिनमें 1171 महिला तथा 1151 पुरूष मतदाता है। नप के सात वार्डों के लिए सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed