फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   nagarpanchyat election

नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार तेज

Thu, 07 Jan 2016 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर Updated Thu, 07 Jan 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
nagarpanchyat election

क्षेत्र में पंचायतीराज संस्थान के चुनाव पूरा होने के उपरांत अब दस जनवरी को होने वाले नगर पंचायत जोगिंद्रनगर में सात वार्डों के लिए होने वाले चुनाव के लिए अब सभी प्रत्याशियों ने अभियान को तेज कर दिया है। सभी उम्मीदवार अपने मोर्चों पर डट गए हैं तथा चुनावी वादे लेकर वोट की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन


दस जनवरी को होने वाले जोगिंद्रनगर नगर पंचायत कुल 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनमें से चुनाव के लिए सात वार्ड में अब 17 महिलाएं और 11 पुरुष प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। नगर पंचायत जोगिंद्रनगर में कुल 28 प्रत्याशियों का भविष्य सात वार्ड के लगभग 3578 मतदाता तय करेंगे। जिसमें सात नंबर वार्ड को छोड़ कर अन्य छह वार्ड में महिला मतदाताओं की तादाद पुरूषों की अपेक्षा अधिक है।
विज्ञापन


वहीं प्रधान पद आरक्षित है और उपप्रधान पद अनारक्षित है। सात वार्डों के जीते हुए प्रत्याशी ही प्रधान और उपप्रधान का चुनाव करेंगे। नगर पंचायत के सात वार्डों में से चार वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जिनमें से वार्ड नंबर पांच अनुसूचित जाति महिला के लिए और वार्ड नंबर एक, दो और वार्ड नंबर सात सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वार्ड नंबर चार अनुसूचित जाति तथा वार्ड नंबर तीन और छह अनारक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर एक लक्ष्मी बाजार से अनु और पूर्व पार्र्षद ममता कपूर तथा वार्ड नंबर छह लोअर सेरी से पूर्व पार्षद ओम प्रकाश बख्शी तथा मनोहर लाल आमने-सामने हैं। वार्ड नंबर दो गरोडू से पूर्व पार्षद कमला, ममता सूद, संतोष कुमारी, कृष्णा ठाकुर तथा सावित्री चुनाव मैदान में हैं।

वार्ड नंबर तीन कॉलेज से पूर्व पार्षद सविता शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष अजय धरवाल, पूर्व पार्षद सुभाष राठौर, हरजीत तथा बलदेव सिंह मैदान में है। वार्ड नंबर समलोट से पूर्व पार्षद मोहन दास, रमेश चंद, सुरेंद्र कुमार और सुरेंद्र चुनाव मैदान में हैं।


वार्ड नंबर अप्पर सेरी से पांच महिलाएं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता, सपना, पूर्व पार्षद निर्मला देवी, कमलेश और रीता देवी अपनी किस्मत को आजमा रही हैं। वार्ड छह से पूर्व पार्षद ओम प्रकाश बख्शी और मनोहर लाल आमने-सामने हैं। वहीं वार्ड नंबर-सात से प्रेरणा ज्योति, ऋतु, अंजलि तथा निर्मला देवी चुनाव मैदान में हैं। नगर पंचायत में अब कुल 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed