{"_id":"aa519b73e55db9b48eb25fa1a0b512bd","slug":"nagarpanchyat-election-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन बनेगा पार्षद फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन बनेगा पार्षद फैसला आज
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर
Updated Sat, 09 Jan 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद सुंदरनगर के ताज का फैसला रविवार होगा। इस बार नगर परिषद सुंदरनगर के चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 18563 मतदाता करेंगे। इसमें पुरुष मतदाता 9323 और महिला मतदाता 9240 शामिल हैं। रविवार को होने वाले मतदान के लिए 18 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
वार्ड नंबर दो, वार्ड नंबर चार, वार्ड नंबर 11, वार्ड नंबर 12 और वार्ड नंबर 13 में दो-दो मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। शेष बचे वार्डों में वोटिंग के लिए एक-एक मतदान केंद्रों पर मतदान करवाया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर राजीव कुमार ने बताया कि मतदान के लिए वार्ड एक बाडी कुलवाड़ा में राजकीय उच्च पाठशाला भवन बाडी में पोलिंग स्टेशन स्थापित किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा वार्ड दो बनेड़ में पटवारखाना भवन सुंदरनगर और वाचनालय भवन सुंदरनगर में मतदान केंद्र होगा। वार्ड दो पुंघ में नगर परिषद सुंदरनगर की सराय की दूसरी मंजिल पुंघ, वार्ड चार सलाह में एक मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) की प्रथम मंजिल और दूसरा मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यकि पाठशाला (छात्रा) की दूसरी मंजिल को चिन्हित किया गया है। वार्ड पांच भड़ोह में राजकीय बहुतकनीकी कार्यालय भवन की प्रथम मंजिल में, वार्ड छह बाहोट में राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाहोट और वार्ड सात बनायक में राजकीय प्राथमिक पाठशाला बनायक में मतदान केंद्र होगा।
विज्ञापन
वार्ड आठ अंबेदकर नगर में पौली वस्त्र भवन खादी ग्रामोद्योग केंद्र में, वार्ड नौ भोजपुर में राजकीय प्राथमिक पाठशाला भोजपुर और वार्ड दस चांगर के मतदाताओं के लिए राजकीय संस्कृत महाविद्यालय पुराना बाजार सुंदरनगर में वोट डाले जाएंगे। वार्ड 11 पुराना बाजार के मतदाताओं के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला पुराना बाजार की धरातल मंजिला का कमरा नंबर एक में व दूसरा मतदान केंद्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला पुराना बाजार की धरातल मंजिल का कमरा नंबर तीन में मतदान केंद्र होगा।
वार्ड 12 पश्चिमी कॉलोनी में एसडीओ कार्यालय टाउनशिप बीबीएमबी सुंदरनगर पूर्वी भाग और रिक्रिएशन सेंट दक्षिणी भाग में मतदान केंद्र होगा। इसके अलावा वार्ड 13 के मतदाताओं के लिए वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीबीएमबी सुंदरनगर का पश्चिमी भाग और प्राथमिक पाठशाला बीबीएमबी सुंदरनगर शेड एक पूर्व भाग में मतदान केंद्र होगा। हर मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।