फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nachan got first place in State Environment Leadership Award

Mandi News: स्टेट एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड में नाचन को प्रथम स्थान

Wed, 04 Jun 2025 03:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 03:33 AM IST
विज्ञापन
Nachan got first place in State Environment Leadership Award
नेचर पार्क बाखली, खौली और देवीदड़ को भी मिला सम्मान
विज्ञापन

......................
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। नाचन वनमंडल ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्टेट एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड 2024 (एनजीओ/संस्था श्रेणी) में प्रथम स्थान हासिल किया है। नाचन वनमंडल के नेचर पार्क बाखली, खौली और देवीदहड़ को भी पुरस्कार में रैंक प्राप्त हुआ है। यह जानकारी राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने पत्र जारी कर दी है।

पुरस्कार समारोह विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को शिमला के होटल पीटरहॉफ में आयोजित होगा। समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पुरस्कार प्रदान करेंगे। नाचन वनमंडल को जैव विविधता संरक्षण, वन क्षेत्र में वृद्धि, ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने और अवैध लकड़ी तस्करी रोकने जैसे उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया है। पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र और 50 हजार रुपये की नकद राशि शामिल है। नाचन वनमंडल के डीएफओ सुरेंद्र सिंह कश्यप ने बताया कि उनके प्रस्ताव का मूल्यांकन कई मानदंडों पर किया गया।
विज्ञापन

...
नेचर पार्क ने हासिल किया रैंक
नेचर पार्क बाखली (पंडोह), नवनिर्मित नेचर पार्क खौली (गाड़ागुशैण) और देवीदहड़ ने भी इस पुरस्कार में अपनी जगह बनाई है। देवीदहड़ 7800 फीट की ऊंचाई पर ज्यूनी घाटी में स्थित है। यह देवदार के जंगलों, मुडांसन माता मंदिर और शिकारी देवी वन्यजीव अभयारण्य के लिए प्रसिद्ध है। यह नेचर पार्क प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed