{"_id":"6a9f04608fc5572d690c95ea","slug":"pashakot-barot-triumphs-in-under-19-kabaddi-mandi-news-c-90-1-mnd1023-212335-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अंडर-19 कबड्डी में पशाकोट बरोट ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अंडर-19 कबड्डी में पशाकोट बरोट ने मारी बाजी
विज्ञापन
बरोट (मंडी)। बरोट में आयोजित पधर जोनल अंडर-19 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के सोमवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न स्पर्धाओं में क्षेत्र के खिलाड़ियों और छात्रों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण कबड्डी का फाइनल मुकाबला रहा, जो पशाकोट बरोट और थलटूखोड की टीमों के बीच खेला गया। इसमें पशाकोट बरोट की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। थलटूखोड की टीम दूसरे स्थान पर रही। खो-खो का फाइनल मुकाबला चुक्कू और पधर की टीमों के बीच खेला गया। इसमें चुक्कू विजेता और पधर उपविजेता बना।
अन्य खेल स्पर्धाओं में वॉलीबाल का खिताबी मैच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिऊन और धार के बीच और बैडमिंटन का फाइनल रोपा और कुफरी की टीमों के बीच मंगलवार को खेला जाएगा। भाषण प्रतियोगिता में बरोट ने प्रथम और लपास ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता में पधर की टीम अव्वल रही, वहीं एकांकी नाटक (वन एक्ट प्ले) में भारतीय पब्लिक स्कूल पधर ने पहला स्थान हासिल कर बाजी मारी।