फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Driver saves 10 lives by crashing the Traveller into a wall.

Mandi News: चालक ने ट्रैवलर दीवार से टकराकर बचाईं 10 जिंदगियां

Tue, 08 Sep 2026 04:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 04:55 AM IST
विज्ञापन
Driver saves 10 lives by crashing the Traveller into a wall.
बालीचौकी में ट्रेवलर की टक्कर से नाले में जा गिरी कार। संवाद
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी में सोमवार सुबह एक ट्रैवलर की अचानक ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चालक ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए अनियंत्रित वाहन को दीवारनुमा लेंटर से टकराकर रोक दिया। इससे ट्रैवलर में सवार 10 यात्रियों की जान बच गई। हादसे में सड़क किनारे खड़ीं दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं जबकि इनमें से एक कार टक्कर के बाद नाले में जा गिरी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैवलर खणी से बालीचौकी की ओर आ रहा था। पुरानी पुलिस चौकी के पास पहुंचते ही अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद चालक ने वाहन पर नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास किया लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर आगे बढ़ता रहा। वाहन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई।
विज्ञापन

करीब 200 मीटर तक वाहन को नियंत्रित करने के बाद चालक ने बड़ा जोखिम उठाते हुए ट्रैवलर को रोकने के लिए लेंटर से टकरा दिया। इस दौरान सड़क किनारे खड़ीं दो कारें भी ट्रैवलर की चपेट में आ गईं। टक्कर के कारण एक कार सड़क किनारे नाले में जा गिरी जबकि दूसरी कार को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक और मालिक खेवा राम ने बताया कि ब्रेक फेल होने के बाद वह भी घबरा गए थे लेकिन उनका पूरा ध्यान किसी तरह यात्रियों की जान बचाने पर था। वाहन को टक्कर मारकर रोकने के फैसले से बड़ा हादसा टल गया।

हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद बालीचौकी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला। गनीमत रही कि ट्रैवलर में सवार सभी 10 यात्री सुरक्षित हैं। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि तीनों पार्टियों ने आपस में समझौता कर लिया है। ऐसे में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed