फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dispute reaches the police station; both parties file complaints.

Mandi News: थाने पहुंचा विवाद, दोनों पक्षों ने दी शिकायत

Tue, 08 Sep 2026 04:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 04:49 AM IST
विज्ञापन
Dispute reaches the police station; both parties file complaints.
गोहर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चच्योट में अंडर-19 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि बदलने को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस तक पहुंच गया है। स्कूल प्रबंधन और एसएमसी व स्थानीय लोगों की ओर से अलग-अलग शिकायतें दी गई हैं।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने शिकायत में आरोप लगाया है कि समारोह में आमंत्रित मुख्यातिथि के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही धक्कामुक्की करने और उन्हें स्कूल परिसर में प्रवेश से रोकने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, एसएमसी और स्थानीय लोगों ने इन आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि समारोह के लिए पहले तय किए गए मुख्यातिथि को अंतिम समय में बदलने से नाराजगी थी। इसी मुद्दे पर कार्यक्रम के दौरान बहस हुई। सेवानिवृत्त केंद्रीय मुख्य शिक्षक एवं पेंशनर संघ गोहर के अध्यक्ष टेकचंद ने भी स्कूल प्रबंधन के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यातिथि बदलने को लेकर लोगों में रोष था और इसी कारण बहस हुई थी। उनके अनुसार किसी के साथ धक्कामुक्की या अपमान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शिकायतों को जांच में लिया है। घटना के समय मौजूद लोगों के बयान और अन्य तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed