फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nabahi wins in badminton; Devbradta wins in volleyball.

Mandi News: बैडमिंटन में नबाही, वॉलीबाल में देवब्राडता विजेता

Tue, 01 Sep 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Nabahi wins in badminton; Devbradta wins in volleyball.
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोपालपुर के खेल मैदान में तीन दिवसीय अंडर-19 खेलकूद बैडमिंटन प्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गोपालपुर के खेल मैदान में मंगलवार को गोपालपुर जोन-1 की तीन दिवसीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई।
इस खेल महाकुंभ में जोन के विभिन्न स्कूलों से आए सैकड़ों खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव पवन ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने सरस्वती वंदना और वंदेमातरम के गायन से हुई। इसके बाद विभिन्न स्कूलों से आए छात्र खिलाड़ियों ने खेल मैदान पर शानदार मार्चपास्ट निकाला और मुख्य अतिथि को सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पहले दिन नबाही और हवाणी के बीच हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में नबाही ने जीत हासिल की।
दूसरे मुकाबले में मसेरन ने जमणी को हराया। हिमालयन पब्लिक स्कूल सरकाघाट ने टिक्कर को हराया। देव ब्राडता ने चंदैश को पराजित किया। इसके बाद वॉलीबाल मुकाबलों में देवब्राडता ने टिक्कर को हराया। थौना ने भद्रवाड को, नबाही ने गैहरा, लार्ड कंनवस सरकाघाट ने जमणी, सरकाघाट ने मसेरन और हवाणी ने एसपीएस तताहर को हराया। खो-खो के रोमांचित मुकाबले में भद्रवाड ने नबाही और चंदैश ने थौना को हराया।

खो-खो के सेमीफाइनल मुकाबले में टिक्कर ने भद्रवाड को तथा गोपालपुर ने चंदैश को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस मौके प्रधानाचार्य बीडी कौशल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed