फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Municipal corporation takes strict action against illegal construction, summons will be issued to 225 building owners

Mandi News: अवैध निर्माण पर नगर निगम की सख्ती 225 भवन मालिकों को जारी होंगे समन

Thu, 27 Mar 2025 08:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 27 Mar 2025 08:08 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation takes strict action against illegal construction, summons will be issued to 225 building owners
मंडी। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) नियमों के विपरीत अवैध भवन निर्माण करने वाले 225 शहरवासियों को नगर निगम मंडी समन जारी करेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनको पहले दो बार नोटिस जारी हो चुके हैं, लेकिन नियमों का पालन न करने पर अब न्यायालय में सुनवाई के बाद अंतिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम ने करीब छह महीने पहले इन भवन मालिकों को नोटिस जारी किए थे। इन नोटिसों में निर्माण कार्य को रोकने और आवश्यक मंजूरी लेने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके कई लोगों ने टीसीपी नियमों की अनदेखी की और निर्माण कार्य जारी रखा। अब नगर निगम समन जारी कर न्यायिक कार्रवाई करने जा रहा है।
विज्ञापन


नियमों को ताक पर रखकर किए गए इन अवैध निर्माणों से शहर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। घरों के बीच पर्याप्त जगह न होने से हवादार माहौल नहीं मिल पा रहा। कई स्थानों पर पानी और सीवरेज कनेक्शन लेने में परेशानी हो रही है। सीवरेज और पानी की लाइनों को निकालने को लेकर विवाद बढ़ रहे हैं, क्योंकि कुछ लोग अपनी जमीन से पाइपलाइन गुजरने नहीं दे रहे। कई निर्माण मानकों के अनुसार मजबूत नहीं हैं, जिससे भूकंप जैसी आपदाओं में जोखिम बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) विभाग ने नियमों के उल्लंघन को रोकने और अनधिकृत निर्माण पर कार्रवाई का अधिकार नगर निगम को दिया है। इसी के तहत अब 225 भवन मालिकों पर निर्णायक कदम उठाया जाएगा। समन जारी होने के बाद नगर निगम आयुक्त के न्यायालय में सुनवाई होगी। नियमों का उल्लंघन साबित होने पर भवन मालिकों पर जुर्माना लगाने सहित अवैध निर्माण गिराया जा सकता है।




नगर निगम क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य करने वाले 225 लोगों को पहले ही नोटिस दिए जा चुके हैं। अब समन जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद न्यायालय में सुनवाई होगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में छूट नहीं दी जाएगी। -एचएस राणा, आयुक्त, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed