{"_id":"6106ddab8ebc3e84472627f3","slug":"multi-storey-parking-will-be-built-in-jogindernagar-with-4-83-crores-mandi-news-sml378940343","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर में 4.83 करोड़ से बनेगी बहुमंजिला पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर में 4.83 करोड़ से बनेगी बहुमंजिला पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। नगर परिषद ने वार्ड नंबर पांच में बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। इस पार्किंग पर 4.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। करीब 50 लाख रुपये नगर परिषद के खजाने में पहले ही जमा हो चुके हैं।
जल्द ही पार्किंग का निर्माण शुरू किया जाएगा। इसमें सौ से अधिक वाहन पार्क किए जा सकेंगे। इसका लाभ नगर परिषद के बाशिंदों को मिलेगा। वर्तमान में वाहन मालिक सड़क किनारे अपने वाहन पार्क करने के लिए मजबूर हैं। यहां कई बार पुलिस के चालान भी भुगतने पड़ रहे थे। लाखों रुपये के लग्जरी वाहनों को शरारती तत्व नुकसान भी पहुंचा रहे हैं।
समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद जोगिंद्रनगर की अध्यक्ष ममता कपूर और उपाध्यक्ष अजय धरवाल की मौजूदगी में जुलाई में संपन्न हुई नगर परिषद की बैठक में वार्ड पांच पशु चिकित्सालय के नजदीक दो मंजिला पार्किंग के निर्माण को लेकर सभी पार्षदों ने सहमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर आगामी कार्रवाई के लिए शहरी विकास निदेशालय में योजना का प्रस्ताव भेजा गया है। जहां से अधिकारिक स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य दो चरणों में होगा। इसके लिए बीएसएनएल कंपनी की ओर से प्रारूप तैयार कर लिया गया है। पहले चरण में दो करोड़ 73 लाख और दूसरे चरण में दो करोड़ दस लाख रुपये पार्किंग के निर्माण पर खर्च होंगे।
एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि नगर परिषद जोगिंद्रनगर में बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण के लिए चार करोड़ 83 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव जुलाई माह में हुई बैठक में पारित कर दिया गया है। योजना का प्रारूप आगामी कार्रवाई के लिए निदेशक शहरी विकास विभाग को प्रेषित किया गया है। अधिकारिक स्वीकृति मिलते ही पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू होगा।
000