फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mukesh, Hukam and Sandeep were made board presidents

Mandi News: मुकेश, हुकम और संदीप को बनाया मंडल अध्यक्ष

Sat, 28 Dec 2024 05:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Mukesh, Hukam and Sandeep were made board presidents
भाजपा ने नाचन, चच्योट और महादेव मंडल में अध्यक्षों का किया चुनाव
विज्ञापन

विधायक प्रकाश राणा, राहुल और चमन कपूर की अध्यक्षता में हुए चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। भाजपा ने नाचन में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अपने तीनों मंडलों में अध्यक्ष चुन लिए हैं। शुक्रवार को जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह बग्गी में हुए नाचन भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में जिला परिषद के उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल को नाचन, जिला परिषद सदस्य हुकम ठाकुर को चच्योट और संदीप सेन को महादेव मंडल का मंडल अध्यक्ष चुना गया है।
नाचन मंडल के लिए पार्टी ने जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा, महादेव मंडल के लिए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल सोलंकी और चच्योट मंडल के लिए पार्षद चमन कपूर को चुनाव प्रभारी लगाया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक विनोद कुमार भी उपस्थित रहे। इस मौके पर चुनाव प्रभारियों ने सभी मंडल अध्यक्षों को संगठन, पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी हित में कार्य करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

तीनों मंडल अध्यक्षों मुकेश चंदेल, हुकम ठाकुर और संदीप सेन ने कहा कि पार्टी के आदेशों को निष्ठापूर्वक पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर विधायक विनोद कुमार ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दी। कहा कि पार्टी की ओर से संगठनात्मक चुनाव की जिम्मेदारी को सर्वसम्मति से पूरा किया गया। इस मौके पर सोहन सिंह ठाकुर, मुरारी लाल राणा, सूरत नायक, लाल सिंह यादव, टीकम सिंह, कमल किशोर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed